Priyanka Chopra की कजिन मनारा को डायरेक्टर ने सरेआम किया किस, एक्ट्रेस हो गईं असहज, Video Viral
Priyanka Chopra Cousin Mannara Chopra: बॉलीवुड की ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। हालांकि वहीं उनकी कजिन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा साउथ इंडस्ट्री में अब तक कई फिल्में दे चुकी हैं। वैसे तो मनारा लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि चर्चा में है।
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा के साथ डायरेक्टर ने की ऐसी हरकत
मनारा चोपड़ा ने फिल्म जिद से हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि वह कुछ खास सफल नहीं हो पाईं। जिसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा का रुख किया। अब हाल ही में मनारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 'तिरगाबदारा सामी' प्रेस मीट के दौरान एक्ट्रेस को सबके सामने निर्देशक रवि कुमार चौधरी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

सबके सामने गालों पर किया किस
वीडियो में देखा जा सकता है कि मनारा चोपड़ा के साथ डायरेक्टर रवि कुमार चौधरी ने पैपराजी के सामने खुलकर पोज दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक सबके सामने एक्ट्रेस के गालों पर किस कर दिया जिसकी वजह से मनारा थोड़ी असहज हो गईं। निर्देशक द्वारा की गई इस हरकत की वजह से एक्ट्रेस भी दंग रह गईं। उनका रिएक्शन देख साफ लग रहा है कि वह अपनी हंसी से अपनी इम्बेरेस को छुपाने की कोशिश कर रही हैं। यहां देखें पूरा वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
मनारा चोपड़ा के साथ निर्देशक की ये हरकत देख फैंस आगबबूला हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई। लोगों का कहना है कि ये काफी अनप्रोफेशनल हरकत थी। वहीं कुछ ने निर्देशक के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। ऐसी हरकतें केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने और फिल्म के लिए प्रचार करने का तरीका है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications