प्रियंका चोपड़ा ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में पूरे किए 18 साल, एक्‍ट्रेस ने कहा मैं जहां हूं....

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में पूरे किए 18 साल, एक्‍ट्रेस ने कहा मैं जहां हूं....

मुंबई, 25 दिसंबर। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंन्टेड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज एक्टिंग की दुनिया में पूरे 18 साल की जर्नी कम्‍पलीट कर ली है। प्रियंका 18 साल से अभिनय की दुनिया में हैं, यह आसान नहीं रहा है। प्रियंका चोपड़ा, जो वर्तमान में अपने जबरदस्‍त एक्टिंग की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं, उन्‍होंने अपने करियर के 18 साल पर कहा ये अपने सभी निर्णयों का योग हैं और आज वह जहां हैं, उस पर गर्व है।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से किया था। बाद में उन्हें फैशन, कृष, बर्फी! अग्निपथ, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी और मैरी कॉम जैसी सफल फिल्‍मों के जरिए जाना जाता है।

2015 में उन्होंने 'क्वांटिको' शो के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और तब से वो और ऊंची बुलंदियों पर पहुंचती गई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज़ 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' है। जो जमकर हिट हो रही है। The Matrix Resurrections रिलीज के बाद प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए उनके हॉलीवुड स्‍टार और सिंगर पति निक जोनस ने कहा था आप पर गर्व है। वही हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिजरेक्शन' में अपनी छोटी भूमिका को लेकर प्रियंका अलोचना का सामना कर रही हैं जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने उन्हें छोटी सोच वाला बताया है ।

एक दशक से अधिक की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने कहा " अभी बहुत कुछ मेरे दिमाग में चल रहा है, मैं आपको यह बता सकती हूं। उन्‍होंने शेयर किया कि अब तक की जर्नी में उतार-चढ़ाव आते रहे। प्रियंका ने कहा, "बहुत आगे बढ़ना बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यह आसान नहीं रहा है। मैं अपने सभी फैसलों का योग हूं और मैं जहां हूं वहां होने पर मुझे बहुत गर्व है।"

प्रियंका ने हाल ही में सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। इसमें रिचर्ड मैडेन और रोलैंड मोलर भी हैं। सीरीज इटली, भारत, स्पेन और मैक्सिको में स्थापित स्पिन-ऑफ को भी प्रेरित करेगी, जो सभी कहानी की गहरी परतों का पता लगाएंगे और मुख्य सीरीज में सेन्‍ट्रलाइज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+