प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की Kiss करते हुए फोटो

नई दिल्ली, सितंबर 17। बॉलीवुड से हॉलीवुड में एंट्री मारने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 16 सितंबर (गुरुवार) को अपने पति निक जोनस का 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने लंदन से लॉस एजिलस की यात्रा की और एक शानदार जश्न का आयोजन किया। प्रियंका ने निक जोनस के लिए एक बड़ी सी पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और निक जोनस की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

निक और प्रियंका की लव केमेस्ट्री

निक और प्रियंका की लव केमेस्ट्री

प्रियंका ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वो निक जोनस को गले लगाकर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'लव ऑफ माई लाइफ। मेरी जिंदगी के सबसे प्यारे और दयालु इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी। मेरी जिंदगी में होने के लिए थैंक्यू। प्रियंका कि इस पोस्ट का रिप्लाई करते हुए निक जोनस ने लिखा है, "इस सरप्राइज के लिए थैंक्यू। तुम सच में शानदार हो।'

Utah concert में साथ नजर आए था प्रियंका और निक

Utah concert में साथ नजर आए था प्रियंका और निक

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही एक दूसरे के करियर को सपोर्ट करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा Utah concert में निक को चीयर करती हुई नजर आई थीं। प्रियंका ने utah में निक के साथ बहुत अच्छा समय बिताया था। इस कंसर्ट की एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें निक जोनस मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं तो वहीं उनकी वाइफ प्रियंका मंच पर ही उनके गाने पर थिरक रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा के करियर की तो वो अभी अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इनमें अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज Citadel, Kanu Reeves's The Matrix Resurrections, Text For You with Celine Dion and Sam Heughan. इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड में भी आलिया और कैटरीन कैफ के साथ 'जी ले जरा' फिल्म में काम करेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+