Priyanka Chopra Business: बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, 43 की उम्र में ऐसे हुई पैसों की बरसात

Priyanka Chopra Business: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर के साथ साथ बिजनेस में भी काफी माहिर हैं। वह सिर्फ एक ग्लोबल स्टार ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन बिजनेसवुमैन भी हैं।

प्रोड्यूसर और इन्वेस्टर के रूप में प्रियंका चोपड़ा की पहचान
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में अपना नाम बनाने तक प्रियंका चोपड़ा ने हर मुकाम अपनी मेहनत और टैलेंट के बल पर हासिल किया है। अभिनय और सिंगिंग के बाद अब वह प्रोड्यूसर और इन्वेस्टर के रूप में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

Priyanka Chopra Business

43वां जन्मदिन मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आज यानी 18 जुलाई 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास अवसर पर आपको बताते हैं कि कैसे प्रियंका चोपड़ा अपने एक्टिंग करियर के अलावा बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।

एक्ट्रेस होने के साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमैन भी हैं प्रियंका चोपड़ा

जानकारी के अनुसार साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ साथ काफी ज्यादा रईस भी हैं। उनका आलीशान घर, गाड़ियां, लग्जरी लाइफस्टाइल बॉलीवुड के कई एक्टर्स को मात देता है। कमाई के मामले में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम लिस्ट में काफी ऊपर है।

प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति और कमाई

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 650 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रियंका चोपड़ा हर महीने 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं। बॉलीवुड में एक फिल्म करने के लिए प्रियंका चोपड़ा 12 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

-वहीं हॉलीवुड वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए प्रियंका 2 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह मोटी कमाई करती हैं। एक इंस्टा पोस्ट के लिए प्रियंका चोपड़ा 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए प्रियंका 5 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी। इस बैनर के तहत कई क्षेत्रीय फिल्मों को प्रमोट किया गया है। द स्काई इज पिंक इस प्रोडक्शन हाउस की सबसे चर्चित फिल्म रही, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का प्यार मिला है।

डेटिंग ऐप Bumble से बिजनेस सफर की शुरुआत

प्रियंका चोपड़ा का बिजनेस पोर्टफोलियो साल 2018 से तेजी से बढ़ने लगा जब उन्होंने डेटिंग ऐप बंबल (Bumble) में इन्वेस्ट किया और उसका फेस भी बनीं। ये ऐप भारत में महिलाओं को डेटिंग और प्रोफेशनल नेटवर्किंग में नया विकल्प देने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।

टेक और एजुकेशन सेक्टर में प्रियंका का निवेश

बंबल के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सिलिकॉन वैली स्थित The Holberton School for Software Engineering में भी निवेश किया। वह स्कूल की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Board of Trustees) का हिस्सा भी हैं, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि प्रियंका सिर्फ पैसे नहीं लगा रही हैं, बल्कि प्रोजेक्ट्स की वैल्यू में भी विश्वास रखती हैं।

इन ब्रांड्स में भी प्रियंका चोपड़ा ने किया इन्वेस्टमेंट

प्रियंका के निवेश की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। उनके पोर्टफोलियो में अब कई बड़े नाम शामिल हो चुके हैं।

-Apartment List (रेंटल मार्केटप्लेस)

-Genies (वर्चुअल अवतार बनाने वाली कंपनी)

-Bon V!V (हेल्दी सोडा ब्रांड)

-Sona Restaurant (न्यूयॉर्क स्थित इंडियन रेस्तरां)

-Sona Home (होम डेकोर ब्रांड)

पति निक जोनस के साथ फैशन इंवेस्टमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयर केयर ब्रांड 'Anomaly' लॉन्च किया, जो कई देशों में उपलब्ध है और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर 'Perfect Moments' नाम के फैशन ब्रांड में भी निवेश किया है।

प्रियंका की प्राइवेट जेट और करोड़ों की गाड़ियां

प्रियंका चोपड़ा के पास एक प्राइवेट जेट भी है। वहीं एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में 1.1 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, मर्सिडीज के कई दूसरे मॉडल, पोर्श, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 5 और 2.5 करोड़ की रोल्स रॉयस जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा का आलीशान घर

-प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका में 238 करोड़ रुपये का आलीशान घर है। उनके घर में प्रीमियम गार्डन एरिया और ओपन स्वीमिंग पूल भी है। साथ ही खूबसूरत इंटीरियर घर को महल जैसा लुक देता है।

-मुंबई में भी प्रियंका चोपड़ा के पास 2 आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। गोवा में बागा बीच के पास उनकी लगभग 20 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज हैं।

अनफिनिश्ड (Unfinished) किताब से शेयर की अपनी कहानी

-साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा की आत्मकथा अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को शेयर किया है। ये किताब लॉन्च होते ही न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर की लिस्ट में शामिल हो गई थी।

-प्रियंका चोपड़ा आज एक ऐसे चेहरे का नाम बन चुकी हैं, जो ग्लैमर और बिजनेस दोनों ही दुनिया में बराबरी से राज कर रही हैं। उनकी इन्वेस्टमेंट रणनीति और वेंचर्स ये साबित करते हैं कि वह न सिर्फ कैमरे के सामने, बल्कि बैकएंड में भी एक स्मार्ट और दूरदर्शी लीडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+