समंदर किनारे निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ किया एंजॉय, बेटी की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी बेटी मालती की तस्वीर शेयर की। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने बेटी के चेहरे को सफेद हार्ट से ढका हुआ है।

मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि उनकी बेटी मालती के जन्म के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था। फैंस को इंतजार था कि वह अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा करेंगी। लेकिन बर्थडे के कुछ दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कईं तस्वीरें साझा की थी और अब तक इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पूल की कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें वह अपने परिवार के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ पोज देती हुई नजर आईं और तस्वीर में उनकी बेटी मालती भी नजर आईं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie संग की Pool Party, Photo Viral | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    पूल पर बेटी मालती के साथ दिया पोज

    पूल पर बेटी मालती के साथ दिया पोज

    प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड एंजॉय करती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्नैक्स और ड्रिंक्स से सजे टेबल की फोटो शेयर की। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा पूल में पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पोज देती हुई नजर आईं। हालांकि, इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा सफेद हार्ट से छिपा दिया।

    एक्ट्रेस ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार

    इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिकिनी टॉप में एक तस्वीर शेयर की। समें प्रियंका ब्लैक स्विमसूट में कैप लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार फोटो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

    वायरल हुई प्रियंका-निक जोनस की वीडियो

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो सामने आई थी। जो कि उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वीडियो में एक्ट्रेस निक जोनस को किस करती हुई नजर आईं। साथ ही एक्ट्रेस ने पुल किनारे डांस भी किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो छोटे-छोटे क्लिप्स मिलाकर बनाया गया था। प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई।

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उनके पास 2 हॉलीवुड फिल्में और एक बॉलीवुड फिल्म भी हैं। इस बॉलीवुड फिल्म का नाम 'जी ले जरा' है जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+