Aspirants Season 3: पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग, आमने-सामने होंगे संदीप भैया और अभिलाष
Aspirants Season 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video ने अपनी चर्चित हिंदी ड्रामा सीरीज़ 'एस्पिरेंट्स' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस नए सीज़न में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहाँ पुराने सपने और वर्तमान की जिम्मेदारियाँ आपस में टकराती दिखाई देती हैं। मुखर्जी नगर से शुरू हुई दोस्तों की कहानी अब सत्ता और जिम्मेदारी के बड़े दायरे तक पहुंच गई है।

13 मार्च को होगा प्रीमियर
इस सीरीज़ का निर्माण The Viral Fever (TVF) ने किया है और इसका निर्देशन Dipesh Sumitra Jagdish ने किया है। 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
ट्रेलर यहां देखें..
पुराने कलाकारों की वापसी
सीरीज़ के नए सीज़न में कई लोकप्रिय कलाकार अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। इनमें Naveen Kasturia, Shivankit Singh Parihar, Abhilash Thapliyal, Sunny Hinduja, Namita Dubey और Tengam Celine शामिल हैं। वहीं इस सीज़न में Jatin Goswami एक नए सदस्य के रूप में नजर आएंगे।
अभिलाष के किरदार में नया मोड़
अभिनेता नवीन कस्तूरिया ने अपने किरदार अभिलाष के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सीरीज़ उनके लिए हमेशा खास रही है। उनके अनुसार, दर्शकों ने सिर्फ इस किरदार को देखा ही नहीं बल्कि उसके साथ-साथ खुद को भी बढ़ते हुए महसूस किया है। तीसरे सीज़न में अभिलाष का सपना कागजों पर तो पूरा हो चुका है, लेकिन असल जिंदगी में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वह लोगों की उम्मीदों, अपने पछतावे और रिश्तों को खोने के डर के बीच उलझा हुआ दिखाई देगा।
संदीप भैया के किरदार में भी बदलाव
अभिनेता सनी हिंदुजा ने भी अपने किरदार संदीप भैया को लेकर बात की। उनके अनुसार, इस सीज़न में दिखाया जाएगा कि समय के साथ दोस्ती, सपने और आदर्श कैसे बदलते हैं। उन्होंने कहा कि अब किरदारों के रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे और जटिल हो गए हैं। इस सीज़न में सफलता के बाद आने वाली चुनौतियों और दबाव को भी खुलकर दिखाया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीज़न भी पहले दो सीज़न की तरह दिलचस्प और भावनात्मक कहानी पेश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications