'उसने मुझे कमरे में बंद किया और जलते हुए सिगरेट से...', प्रीति जिंटा का दर्द, इस शख्स ने किया था ऐसा हाल
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। प्रीति जिंटा भले ही अब अपनी शादीशुदा जिंदगी और दोनों बच्चों की परवरिश करने में बिजी हों लेकिन एक समय पर वह बी टाउन में उनके अफेयर्स के जमकर चर्चे होते थे।
प्रीति जिंटा के कई अफेयर्स
आपको बता दें कि शादी से पहले प्रीति जिंटा के कई अफेयर्स रह चुके हैं। उनका नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि प्रीति जिंटा एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर कोई बात नहीं की है।

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर
प्रीति जिंटा का अफेयर नेस वाडिया के साथ भी रहा है। नेस वाडिया और प्रीति जिंटा को अक्सर एकसाथ देखा जाता था। एक समय पर आकर तो दोनों ने अपना रिश्ता लोगों के सामने कबूल भी कर लिया था। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन फिर अचानक ही इनके बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
प्रीति ने नेस वाडिया के खिलाफ पुलिस में की थी शिकायत
नेस वाडिया के खिलाफॉमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा और नेस वाडिया एक आईपीएल मैच के दौरान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। ये बात सब लोगों को भी पता चल गई थी। इस बड़े झगड़े के बाद प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड नेस पर गाली देने, छेड़खानी करने और धमकाने का आरोप लगाया था।
'मेरे मुंह पर जलती हुई सिगरेट फेंक दी थी'
प्रीति जिंटा ने शिकायत में कहा था कि नेस वाडिया ने उनके मुंह पर जलती हुई सिगरेट फेंक दी थी और उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के अलग होने के पीछे नेस की मां का भी हाथ था। कहा जाता है कि उन्हें प्रीति जिंटा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। नेस वाडिया की मां ने सरेआम कहा था- मेरा बेटा किसी जेब्रा से शादी कर लेगा तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मुंह पर जलती हुई सिगरेट फेंक दी थी
प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने लीप ईयर वेडिंग की थी। उनकी शादी को अब 8 साल पूरे हो चुके हैं। जीन गुडइनफ के साथ शादी करने के बाद प्रीति जिंटा अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। फिलहाल वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications