प्रीति जिंटा ने अमेरिका में कराया बच्चों का मुंडन, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें, बॉबी देओल ने कही ये बात

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर रहती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। प्रीति जिंटा साल 2021 में सरोगेसी से जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां बनी थीं। इन दिनों प्रीति जिंटा अपने बच्चों की परवरिश करने में काफी बिजी हैं। वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ रहती हैं और अपनी फैमिली को पूरा टाइम देने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों का मुंडन करवाया है।

खबर है कि प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों का लॉस एंजेलिस में मुंडन करवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों की मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं और अपने बच्चों के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस नोट में प्रीति जिंटा ने बताया है कि हिंदू धर्म में मुंडन सेरेमनी के क्या मायने हैं और ये क्यों जरूरी होता है।

preity zinta

साल 2016 में प्रीति जिंटा ने की थी शादी
आपको बता दें कि साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा ने जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही प्रीति अपने पति के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ही बस गई थीं। प्रीति जिंटा टाइम निकालकर भारत में अपने होमटाउन पर भी आती रहती हैं और अपने बच्चों को भी यहां पर घुमाती हैं और यहां के परंपराएं और संस्कार सिखाती हैं।

प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों का करवाया मुंडन
प्रीति जिंटा की बेटी का नाम जिया और बेटे का नाम जय है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा ने बच्चों के दो साल का हो जाने पर उनका पहली बार मुंडन करवाया है। प्रीति जिंटा ने बच्चों के बाल मुंडवा दिए हैं। उन्होंने मुंडन के बाद जिया और जय की प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की हैं। हालांकि तस्वीरों में प्रीति जिंटा ने दोनों बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है।

प्रीति जिंटा ने बताया क्यों करते हैं मुंडन
प्रीति जिंटा ने अपन् बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस नोट में प्रीति जिंटा ने लिखा है- आखिरकार इस वीकेंड मुंडन सेरिमनी हो गई। हिंदू धर्म में बच्चे का पहला मुंडन यानी बाल उतरवाना बहुत ही जरूरी माना जाता है। इसे हिंदुओं में पिछले जन्म की यादों और अतीत से मुक्ति का एक संकेत माना जाता है। मुंडन के बाद जय और जिया। प्रीति जिंटा ने हैशटैग में ट्रेडिशन और मुंडन सेरेमनी लिखा है।

बॉबी देओल ने किया ये कमेंट
प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रीति जिंटा के फैंस उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि विदेशी जमीं पर बसने के बाद भी वह अपने भारतीय संस्कार और परंपराएं नहीं भूली हैं। इन तस्वीरों पर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+