क्या धनश्री वर्मा को डेट कर रहे हैं प्रतीक उतेकर? युजवेंद्र चहल की पत्नी की फोटो ने मचाया बवाल, तोड़ी चुप्पी
Pratik Utekar: भारतीय क्रिकेटर, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, जब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तब से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं। इस बीच, एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें धनाश्री और उनके साथी कोरियोग्राफर, प्रतीक उतेकर साथ नजर आए।
धनश्री और प्रतीक उतेकर एक दूसरे के साथ फोटो में बहुत ही ज्यादा कोजी थे। दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री के तलाक होने की वजह प्रतीक उतेकर हैं। वहीं कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया। हालांकि नेटिजेन्स के हमले के बाद अब प्रतीक ने एक पोस्ट शेयर किया और सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत का करारा जवाब दिया।

कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर को सोशल मीडिया पर बहुत नफरत का सामना करना पड़ा, जब यह अफवाहें फैलने लगीं कि वह धनश्री वर्मा के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं। लेकिन अब प्रतीक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, "दुनिया बहुत फ्री है कहानी बनाने और सिर्फ एक तस्वीर देखकर कमेंट और DM करने के लिए... बढ़ो यारों।"
ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की पत्नी धनश्री की फोटो कथित बॉयफ्रेंड के साथ वायरल? क्या यही है रिश्ते में दरार का कारण
प्रतीक की यह स्टोरी जल्द ही Reddit पर पोस्ट की गई, जहां नेटिज़न्स ने एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया। एक यूजर ने लिखा, "हां भाई, बहुत जल्दी इस पर रिएक्ट किया है। पूरा क्लाउट मिलने के बाद।" वहीं दूसरे ने लिखा, "चपरी हैं ये। जब लोग धनाश्री पर गंदगी उछाल रहे थे, तो इन्होने उन पोस्टों पर लाइक किया था। उसे डिलीट कर दिया है।"
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर इससे पहले भी खबर आई थी, हालांकि बाद में वह महज अफवाह साबित हुई। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक फोटो को छोड़ बाकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया से हटा दी। जहां एक तरफ धनश्री का नाम प्रतीक उतेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की वीडियो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई, जिसमें वह होटल से बाहर निकलते हुए नजर आए। खैर अब दोनों के तलाक की खबरों की क्या सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal ने पहली बार चुप्पी तोड़ दिया रिएक्शन, तलाक की खबरों पर दार्शनिक अंदाज में आया जवाब












Click it and Unblock the Notifications