Yuzvendra Chahal की पत्नी धनश्री की फोटो कथित बॉयफ्रेंड के साथ वायरल? क्या यही है रिश्ते में दरार का कारण
Yuzvendra Chahal and Dhanashree: भारतीय टीम के पेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। चार साल पहले धनश्री वर्मा से उनकी शादी हुई थी लेकिन अब रिश्ते में दरार आ गई है। बात तलाक तक भी पहुँच गई है। सोशल मीडिया पर मामला काफी चल रहा है।
दरअसल चहल और धनश्री ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इससे उनके बीच रिश्ता खराब होने की बातों को बल मिला और बाद में चहल का एक वीडियो भी सामने आया। जिसके बारे में बताया गया कि शराब के नशे में वह चल नहीं पा रहे थे। कुछ लोगों ने पकड़कर उनको गाड़ी में बैठाया था।

चहल और धनश्री दोनों के सोशल मीडिया पर मौजूद फोटो भी अब डिलीट हो गए हैं। इससे सवाल उठाना लाजमी है कि ऐसा क्या हो गया जो बात यहाँ तक आ गई। हालांकि तलाक को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन बात वहां तक पहुँच गई है।
कुछ दिनों पहले तक चहल और धनश्री के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर 25 अगस्त का फोटो अंतिम था। इस तिथि के बाद दोनों का कोई भी फोटो वहां मौजूद नहीं था। बाद में बाकी सभी फोटो डिलीट किये गए। इससे एक बात साफ़ है कि जो भी हुआ है, वह इन चार महीनों में ही हुआ है।
डांस रियलटी शो झलक दिखला जा में धनश्री भाग ले रही थीं और चहल उनके साथ सेट पर जाते थे। फराह खान के साथ चहल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसी दौरान कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ धनश्री का एक फोटो वायरल हो गया था, इस पर उनको जमकर ट्रोल किया गया और फैन्स ने यह भी कहा कि चहल को धोखा मत दो। मामला वहीँ से शुरू हुआ। धनश्री और प्रतीक ने एक-दूसरे को कुछ ऐसे पकड़ा हुआ है, जैसे एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को पकड़ता है। वहीं से चहल और धनश्री के बीच मामला शुरू हुआ था।
इस बीच वही पुरानी फोटो एक बार फिर से वायरल हुई है। जिसमें प्रतीक ने धनश्री को पीछे से हग किया था। दोनों की इस फोटो को ही चहल के साथ रिश्ते में दरार का कारण माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications