Yuzvendra Chahal ने पहली बार चुप्पी तोड़ दिया रिएक्शन, तलाक की खबरों पर दार्शनिक अंदाज में आया जवाब
Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। फोटो भी डिलीट किये जा चुके हैं। हालांकि तलाक को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया गया है।
इस बीच युजवेंद्र चहल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। चहल ने अपनी पोस्ट से दार्शनिक अंदाज में कुछ समझाने का प्रयास किया है। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट की है। यूनानी दार्शनिक सुकरात के वाक्यों को कोट किया गया है।

चहल ने लिखा कि मौन एक गहन संगीत है और यह उन लोगों के लिए है जो इसे शोर-शराबे से भी ऊपर सुन सकते हैं। चहल ने कम शब्दों में अपनी बात बताने का प्रयास किया है। उनका कहना यही है कि इस समय चल रहे शोर के बीच मैंने चुप रहना ही उचित समझा है और यह एक संगीत की तरह है।
हालांकि धनश्री वर्मा की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। चहल कुछ स्टोरी पोस्ट करते हैं लेकिन उनकी वाइफ ने कुछ नहीं किया है। वह बिलकुल चुप और गायब हैं। हालांकि ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों के वापस एक होने की संभावना न के बराबर है।
गौरतलब है कि पिछले चार महीनों तक चहल और धनश्री के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद अचानक मामला बदल गया और स्थिति तलाक तक पहुँच गई। दोनों ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। स्थिति गंभीर है लेकिन कहीं से भी कोई बयान सामने नहीं आया। परिवार का भी कोई सदस्य सामने नहीं आया है।
चहल और धनश्री की शादी 22 दिसम्बर 2020 को हुई थी, चार साल बाद अब रिश्ते में दरार नजर आ रही है। चहल से शादी के बाद धनश्री भी काफी सफल हो गई हैं और एक अलग मुकाम भी हासिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications