'बबिता जी' को इम्प्रेस करने के लिए प्रतीक-उमर ने पार की सारी हदें, शर्म के मारे बंद करनी पड़ी आंखेंं
मुंबई, 16 मार्च: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने नया शो 'द खतरा खतरा शो' का लेकर आ चुके हैं। इस शो ने हर दिन नए सेलेब्रिटी शामिल हो रहे हैं। इस वीक शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के साथ जल्द 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वालीं 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता नजर आने वाली हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह उन्हें अपने नियमित पोस्ट से अपडेट रखती हैं।

मुनमुन दत्ता के लिए शर्टलेस हुए उमर
द खतरा खतरा शो में प्रतीक और उमर ने मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करने के चक्कर में ऐसा काम कर दिया, जिसे देखकर वह शर्म से लाल हो गईं। बिग बॉस 15' में प्रतीक और उमर रियाज की झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब दोनों 'खतरा खतरा खतरा' में मस्ती करते नजर आएंगे। मेकर्स ने 'द खतरा खतरा शो' के इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल, मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करने की कोशिश करते हैं।

पैंट उतारने लगे प्रतीक तो एक्ट्रेस ने बंद की आंखें
'बबिता जी' को इम्प्रेस करने के चक्कर में दोनों हैंडसम हंक प्रतीक और उमर अपनी अपनी शर्ट उतारने लगते हैं। प्रतीक और उमर की मस्कुलर फिजिक देख सभी के होश उड़ जाते हैं। मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने के लिए प्रतीक किसी भी हद को पार करने को तैयार हैं। प्रतीक शर्ट उतारने के बाद वीडियो में अपनी पैंट उतारते दिखते हैं। प्रतीक को अपनी पैंट उतारते देख मुनमुन शरमा जाती हैं। वे अपनी आंखें बंद कर लेती हैं।
शो में दिखेंगी निक्की तंबोली
बता दें कि, भारती और हर्ष ने उमर और प्रतीक को एक टास्क दिया है कि उन्हें मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करना है। अब इस टास्क में कौन जीतेगा, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में फर्स्ट रनरअप रहे थे। वहीं 'खतरा खतरा खतरा' में निक्की तंबोली भी नजर आएंगी। एक अन्य प्रोमो में दिखाया गया कि निक्की, प्रतीक से शादी करने की इच्छा जाहिर करती हैं। तब प्रतीक शरमा जाते हैं और घुटनों पर बैठकर निक्की को लाल गुलाब देकर प्रपोज करते हैं।

हाल में विवादों में फंस गई थीं मुनमुन
अगर बात मुनमुन दत्ता की करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। पिछले साल वह तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक जातिसूचक टिप्पणी की थी। तब मुनमुन दत्ता के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया था। विवाद बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी।












Click it and Unblock the Notifications