दूसरी बार शादी करेंगे प्रतीक बब्बर, प्रिया बनर्जी संग इस खास डेस्टिनेशन में लेंगे सात फेरे, डेट भी हुई फिक्स

Prateik Babbar Priya Banerjee Wedding: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी, जिन्होंने नवंबर 2023 में सगाई की थी, अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, एक्टर की ये दूसरी शादी होगी। कपल कब और कहां शादी करेगा इसकी सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है।

प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपनी शादी की खास तारीख तय की है। जी हां उन्होंने सबसे रोमांटिक दिन चुना है। ये कपल 14 फरवरी 2025 को सात फेरे लेगा। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा स्थित प्रतीक बब्बर के घर पर एक छोटे से पारिवारिक समारोह में शादी करेगा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे।

Prateik Babbar Priya Banerjee Wedding

खबरों के मुताबिक, प्रतीक और प्रियंकी की शादी एक पारंपरिक समारोह होगी। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि यह एक पारंपरिक शादी होगी। इस खबर के बाद, उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और उनकी शादी के फोटोज का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Prateik Babbar ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से कर ली गुपचुप सगाई, जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे एक्टर?

प्रतीक बब्बर के बारे में बात करें तो, उन्होंने 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। एक पुराने इंटरव्यू में प्रतीक ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा था, "हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इसी वजह से हमने शादी की। मैं उस रिश्ते को पूरी इज्जत देना चाहता हूं। हम दोनों अलग-अलग लोग थे और हमारे पास एक-दूसरे को समझने का समय नहीं था। मुझे लगता है कि शादी से पहले एक-दूसरे को समझना बेहद जरूरी है। वह शादी जल्दी हो गई थी, और कुछ पारिवारिक दबाव भी था। मैं 32 का था और 35 तक बच्चों की चाहत थी।"

पहली पत्नी से तलाक के बाद प्रतीक की लाइफ में प्रियंकी बनर्जी की एंट्री हुई। साल 2023 में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। प्रतीक ने कहा कि वह प्रियंकी के जीवन में होने के लिए खुद को धन्य मानते हैं और वह उनके प्रति काफी आकर्षित हैं। अब फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+