प्रतीक से हुआ सवाल- कैसे पता लगाओगे कि लड़की तुम्हें धोखा दे रही है

मुंबई, 27 नवंबर: प्रतीक बब्बर इन दिनों अपने वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनके साथ लारा दत्ता भी हैं। लारा इसमें प्रतीक की बड़ी बहन बनी हैं। शो में रिश्तों को एक अलग तरह से दिखाया गया है। 26 नवंबर को रिलीज हुए शो को काफी तारीफ भी मिल रही है। लारा दत्ता और शिनोवा के साथ एक इंटरव्यू में पहुंचे प्रतीक ने निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।

लारा दत्ता तुम्हारी बहन होती तों

लारा दत्ता तुम्हारी बहन होती तों

प्रतीक बब्बर से सवाल हुआ कि हिकप्स एंड हुकअप्स की तरह अगर असल जिंदगी में भी लारा दत्ता उनकी बहन होतीं तो उनको कैसा लगता। इस पर प्रतीक ने कहा कि ये तो कापी अच्छा होता। वो बड़ी बहन से ही पैसे लेते और अपने पैसे बचाते हैं। वहीं कई अच्छी सलाह भी उनको लारा से मिलती।

डेटिंग पर भी की बात

डेटिंग पर भी की बात

प्रतीक से पूछा गया कि कोई लड़की चीटिंग कर रही है, इसका पता उनको कैसे चलेगा। इस पर उन्होंने कहा कि ये पता करना मुश्किल काम है। हालांकि उन्होंने खुद लड़की के साथ चीट करने की बात मानी। साथ ही स्वीकार किया कि वो वन नाइट स्टैंड भी कर चुके हैं।

कैजुएल सेक्स पर ये बोले

कैजुएल सेक्स पर ये बोले

प्रतीक ने ये भी कहा कि वो कैजुअल सेक्स ट्राई कर चुके हैं और इसको गलत नहीं मानते। शो पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि जिन मुद्दों पर सदियों से पर्दा गिरा था, उसे हमने उठा दिया है। मेरा मानना है कि हम जब अपनी फैमिली के सामने सेक्स जैसे टैबू को लेकर खुले तौर पर बात करते हैं, तो हमारी आपसी समझ बढ़ती है।

हिकप्स एंड हुकअप्स में क्या है खास

हिकप्स एंड हुकअप्स में क्या है खास

इसमें लारा दत्ता इसमें 40 साल की वसुधा नाम की एक सिंगल मदर के किरदार में हैं, जिंदगी में प्यार की तलाश में हैं। प्रतीक उनके भाई बने हैं और शिनोवा उनकी बेटी है। यह शो इसी परिवार के बारे में है, जो अपने अंतरंग मुद्दों पर एक दूसरे से बेहद खुलकर बात करते हैं। इस परिवार में कोई फिल्टर नहीं है और इसी तरह रहना पसंद करते हैं।

इसी शुक्रवार को रिलीज हुआ है शो

इसी शुक्रवार को रिलीज हुआ है शो

इस शो को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया है, ये 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर रिलीज हो गया है। लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज हुए इस शो में लारा और प्रतीक के अलावा शिनोवा, दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, ​​​​मीरा चोपड़ा ने भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+