'मेरे कुत्ते की भी दो GF हैं' प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी का सौतेले भाई ने उड़ाया मजाक, कह दी ऐसी बात

Prateik Babbar Ex Brother: मशहूर एक्टर प्रतीक बब्बर, राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक ने अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी कर ली। हालांकि, इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार को शामिल नहीं किया। अब उनके सौतेले भाई, आर्य बब्बर ने उनकी दूसरी शादी पर तंज कसा है।

जैसे ही प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुईं, वैसे ही उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आर्य अपने सौतेले भाई प्रतीक की शादी पर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि उनके पिता, राज बब्बर ने दो शादियां कीं, उनकी बहन, जुही बब्बर ने भी दो शादियां कीं और अब उनका भाई प्रतीक भी दूसरी बार शादी कर रहा है।

Prateik Babbar Ex Brother

आर्य ने कहा, 'बब्बर ने फिर शादी कर ली? पर बाप को शादी में नहीं बुलाया। मैं मानता हूं कि पापा ने दो दो शादियां की. दीदी ने दो-दो शादी की। अब मेरा भाई दो-दो शादी कर रहा है। यहां तक की मेरा जो डॉगी है उसकी भी दो-दो गर्लफ्रेंड्स हैं, तो क्या अब मैं भी कर लूं। मैं थोड़ा सा फंसता जा रहा हूं।'

आर्य बब्बर ने अपने कॉमिक गिग में यह भी खुलासा किया कि उन्हें प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी के बारे में एक अखबार से पता चला। एक व्यक्ति दौड़ते हुए उनके पास आया और बताया कि उनका भाई शादी कर रहा है, जिससे उन्हें सबसे बड़ा शॉक लगा क्योंकि वह अपनी खुद की शादी की तैयारी कर रहे थे।

जब यह खबर सामने आई कि प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी में अपने पिता, राज बब्बर को आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने अपने सौतेले भाई-बहन, जुही और आर्य को भी शादी में नहीं बुलाया। एक इंटरव्यू में आर्य ने कहा कि किसी ने प्रतीक का ब्रेनवाश कर दिया है, जिसके कारण वह परिवार से किसी से भी जुड़ना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी ने उनके दिमाग में बहुत ज्यादा असर डाला है। वह अब इस परिवार से किसी से भी संपर्क नहीं करना चाहते। उन्होंने किसी को भी नहीं बुलाने का फैसला किया है।" खैर इस मामले में प्रतीक ने अब तक चुप्पी साधी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+