Prashant Tamang की मौत को लेकर पत्नी मार्था एली का बड़ा बयान, सिंगर को लेकर सरेआम ये क्या कह गईं बीवी?
Prashant Tamang Death: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग की मौत से देशभर के फैंस गहरे सदमे में हैं। मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग के अचानक निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस मुश्किल घड़ी में अब उनकी पत्नी मार्था एली (Martha Aley) ने सामने आकर पति के निधन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग की मौत
प्रशांत तमांग की पत्नी मार्था एली ने इमोशनल होते हुए कहा है कि उनके पति की मौत पूरी तरह नैचुरल थी। उन्होंने बताया- जब प्रशांत हमें छोड़कर गए, उस वक्त वो गहरी नींद में थे। मैं उनके साथ ही मौजूद थी। इसमें किसी भी तरह की अनहोनी नहीं है। ये एक नैचुरल डेथ है। आपको बता दें कि मार्था एली के इस बयान के बाद कई तरह की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

प्रशांत तमांग की पत्नी मार्था एली का बड़ा बयान
मार्था एली ने कहा कि प्रशांत तमांग के निधन के बाद उन्हें दुनियाभर से कॉल्स और मैसेज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे पूरी दुनिया से फोन आ रहे हैं। ऐसे लोग भी संपर्क कर रहे हैं जिन्हें मैं जानती तक नहीं। लोग फूल भेज रहे हैं, मेरे घर के बाहर खड़े हैं। प्रशांत के फैंस अस्पताल पहुंचकर उन्हें आखिरी बार देखना चाहते हैं।
'फैंस का प्यार हमेशा साथ रहेगा'
-पत्नी मार्था एली ने फैंस के प्यार को याद करते हुए कहा- मैं कभी ज्यादा बाहर नहीं जाती थी लेकिन मैंने देखा है कि लोग उन्हें कितना सपोर्ट करते थे। मैसेज, रील्स, उनके गाने और उनके काम के जरिए फैंस उन्हें लगातार प्यार देते रहे थे। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।
-मार्था एली ने भावुक अपील करते हुए कहा- प्रशांत तमांग भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मैं चाहती हूं कि आप सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और उन्हें पहले से भी ज्यादा प्यार दें।
'इंडियन आइडल' से शुरू हुआ था चमकता सफर
जानकारी के अनुसार प्रशांत तमांग की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी। 'इंडियन आइडल सीजन 3' जीतने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। इस रिएलिटी शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हुई।
एक्टिंग की दुनिया में भी बनाई खास जगह
सिंगिंग के बाद प्रशांत तमांग ने एक्टिंग में भी कदम रखा था। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया और फिल्म 'गोरखा पलटन' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह पॉपुलर वेब सीरीज 'पाताल लोक सीजन 2' में भी नजर आए थे, जहां उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
सलमान खान की फिल्म में आने वाले थे नजर
प्रशांत तमांग सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में दिखाई देने वाले थे। ये फिल्म उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट मानी जा रही थी लेकिन उससे पहले ही उनका यूं अचानक चले जाना फैंस और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका बन गया। प्रशांत तमांग भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज, उनका काम और फैंस का प्यार उन्हें हमेशा जिंदा रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications