एक्ट्रेस संग गाड़ी में पकड़ा गया ये मशहूर एक्टर, अब 'असॉल्ट' वायरल वीडियो पर हीरोइन ने दी सफाई
एक्ट्रेस संग गाड़ी में पकड़ा गया ये मशहूर एक्टर, अब 'असॉल्ट' वायरल वीडियो पर हीरोइन ने दी सफाई
नई दिल्ली, 26 जुलाई: नेशनल अवॉर्ड विजेता उड़िया एक्ट्रसे प्रकृति मिश्रा का हाल ही में उनको को-एक्टर बाबूशान मोहंती के साथ एक वीडियो में देखा गया। इस वीडियो बाबूशान मोहंती की पत्नी एक्ट्रसे प्रकृति मिश्रा के साथ मारपीट करते दिखीं। वीडियो में, बाबूशान की पत्नी तृप्ति, कार में बैठी प्रकृति के पीछे आती है और एक्ट्रेस पर हमला कर देती हैं। प्रकृति लोगों से खुद को बचाने की मदद मांग रही हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रकृति और बाबूशान को उनकी सबसे हालिया ओडिया फिल्म प्रेमम में एक साथ स्क्रीन पर देखा गया था। बाबूशान की पत्नी तृप्ति ने आरोप लगाया कि प्रकृति और उनके पति के बीच अफेयर चल रहा है। अब इस 'असॉल्ट' वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटेमेंट जारी किया है।

प्रकृति ने 'असॉल्ट' वीडियो पर दी सफाई
प्रकृति ने 'असॉल्ट' वीडियो पर दी सफाई देते हुए कहा, ''हर स्टोरी के दो साइड होते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां महिलाओं की बातों को सुन बिना ही उनपर आरोप लगाए जाते हैं। मैं और मेरे को-स्टार बाबूशान उत्कल एसोसिएशन के इवेंट में शामिल होने चेन्नई जा रहे थे। उसी वक्त बाबूशान की पत्नी अपने साथ कुछ गुंडों को लेकर आईं और मेरे ऊपर हमला कर दिया। बाबुशन की पत्नी का ये बर्ताव मुझे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।''

क्या था वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कि प्रकृति को एक औरत कार में पकड़ लेती है। वह औरत प्रकृति को मारने तक लगती है। प्रकृति मिश्रा इस दौरान लोगों से मदद मांगती हुई भी दिखती हैं। लेकिन लोग एक्ट्रेस मदद करने की जगह आते-जाते उनका वीडियो बना रहे हैं। बड़ी मुश्किल से प्रकृति किसी तरह कार से बाहर निकलती हैं लेकिन इसके बावजूद महिला उनका पीछा करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस प्रकृति किसी तरह से ऑटो रिक्शा में जाकर बैठती हैं ताकि उनसे बच सकें।

'अगर वे असुरक्षित महसूस करते हैं तो पति को जंजीर में बांध रखें...'
24 जुलाई 2022 को प्रकृति मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर बाबूशान मोहंती का मजाक उड़ाते हुए 4:18 मिनट लंबा एक वीडियो साझा किया और कहा कि अगर वे असुरक्षित महसूस करते हैं तो उन्हें अपने पति को जंजीर में बांध देना चाहिए। प्रकृति ने वीडियो में बाबूशान की पत्नी द्वारा मारपीट की चौंकाने वाली घटना को शॉर्ट में बताया है।

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?
घटना की शिकायत प्रकृति की मां कृष्णा प्रिया मिश्रा ने भुवनेश्वर के खारवेल नगर थाने में भी की है। शिकायत के अनुसार, भुवनेश्वर के एक डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा, "कुछ लोगों ने प्रकृति का कार को रोका था जिसमें उसकी बेटी काम के लिए जा रही थी। और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।''

'उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया...'
प्रकृति मिश्रा ने कहा, ''उन्होंने मुझे हर संभव तरीके से परेशान किया। यह उनकी परवरिश और उनके पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है। आप वीडियो में मुझे मदद के लिए चिल्लाते हुए सुन सकते हैं, लेकिन लोगों ने मेरी मदद करने के बजाय वीडियो बनाना सही समझा।"

'मेरे खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं..'
प्रकृति मिश्रा ने आगे कहा, ''मेरे खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। अगर किसी का घर पहले से ही टूटा हुआ है तो कोई क्यों तोड़ेगा? अपने आदमी के गले में एक जंजीर रखो और अगर तुम उसे काम पर नहीं जाने देना चाहते तो उसे घर पर रखो। जब आप अपने पति को नहीं रख सकतीं, तो दूसरी महिला के खिलाफ प्रताड़ित करने और झूठे आरोप लगाने का क्या मतलब होता है।''












Click it and Unblock the Notifications