Pradeep Rawat की मौत के 15 घंटे बाद 'धृतराष्ट्र' ने ये क्या कहा? ठाकुर अनूप सिंह के पोस्ट से मची हलचल
Pradeep Rawat Death: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर प्रदीप रावत का गत 4 अगस्त 2026 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निदन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले एक महीने से उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आखिरकार 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
प्रदीप रावत की मौत के 15 घंटे बाद क्या हुआ?
वहीं प्रदीप रावत की मौत के 15 घंटे बाद उन्हें याद करते हुए एक्टर ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है। ठाकुर अनूप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर प्रदीप रावत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि ऑफ कैमरा प्रदीव रावत सिर्फ जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक प्रेरणा रहे हैं।

ठाकुर अनूप सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
-एक्टर ठाकुर अनूप सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- प्रदीप रावत सर, मुझे आप जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था, जिसके लिए मैं आभारी हूं। साल 1990 में एक बच्चे के रूप में आपको महाभारत में अश्वत्थामा का रोल करते देखने से लेकर, बड़े होकर आपको गजनी के रूप में, अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का रोल करने तक, आप मेरे लिए सुपरस्टार रहे हैं।
-अनूप सिंह ने आगे लिखा- कैमरे के बाहर आप सिर्फ एक गाइडिंग लाइट और जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक इंस्पिरेशन रहे हैं। जो लोग आपको जानते हैं वो ये जानते हैं कि आपका सफर कैसा रहा है और मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा। एक्टर ने लिखा- आपने अपनी जिंदगी को एक शेर की तरह जिया है, अब शांति से आराम करें। दुनिया का मनोरंजन करने के लिए आपका धन्यवाद। ओम शांति।
कौन हैं ठाकुर अनूप सिंह?
आपको बता दें कि ठाकुर अनूप सिंह एक भारतीय एक्टर और बॉडी बिल्डर हैं जो तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने साल 2013 के मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में 'धृतराष्ट्र' का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें घर-घर में बड़ी पहचान मिली थी। वहीं साल 2015 में उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में एक बॉडी बिल्डिंग कॉन्टेस्ट में गोल्ड मेडल जीता था।
प्रदीप रावत की पहली शादी साढ़े 5 महीने में ही टूट गई थी
प्रदीप रावत ने अपनी रियल लाइफ में दो शादियां की थीं। हालांकि उनकी पहली पत्नी कौन थीं और उनका नाम क्या था, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इस शादी के बारे में खुद प्रदीप रावत ने ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। प्रदीप रावत ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में पहली पत्नी से तलाक और उसकी वजह बताई थी। एक्टर ने बताया था कि उनकी पहली पत्नी ने उन पर हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। ऐसे में शादी के करीब साढ़े 5 महीने में ही उनका तलाक हो गया था।
प्रदीप रावत ने कल्याणी से की थी दूसरी शादी
प्रदीप रावत ने इसके बाद कल्याणी से शादी की थी, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह पब्लिक इवेंट्स में भी पति के साथ ही नजर आती थीं। प्रदीप रावत और कल्याणी की मुलाकात फिल्म 'स्टालिन' के सेट पर हुई थी। प्रदीप रावत ने बताया था कि उन्हें कल्याणी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली थी। कल्याणी और प्रदीप रावत का एक बेटा भी है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। प्यार से एक्टर उसे विक्रम रावत बुलाते थे। उनका बेटा क्या करता है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता।
'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार से मिली थी पहचान
प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। वह बी.आर. चोपड़ा के आइकॉनिक पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार में नजर आए थे। इस खास किरदार को निभाकर उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और एक टैलेंटेड अभिनेता के रूप में उभरकर सामने आए।
प्रदीप रावत ने इन फिल्मों से रचा इतिहास
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा का यादगार किरदार निभाया था। इसके अलावा वह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' में मेन विलेन 'गजनी धर्मात्मा' के खूंखार रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने हिंदी की कई मूवीज समते साउथ फिल्मों में भी खूब काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications
