The Raja Saab OTT Release: प्रभास की 'द राजा साब' इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज
रिबेल स्टार प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। निर्देशक मारुति की इस फिल्म ने प्रभास की बड़े पर्दे पर वापसी को खास बना दिया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल और ज़रीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। थिएटर में फिल्म नहीं देख पाने वाले दर्शक अब इसके ओटीटी प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी
'द राजा साब' प्रभास के करियर की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 9 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म हल्के-फुल्के मनोरंजन, फैंटेसी और डर के तड़के के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करती है। प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पैन-इंडिया अपील के चलते फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालांकि समीक्षाएं मिली-जुली रही हैं, फिर भी दर्शकों की दिलचस्पी बरकरार है।
ओटीटी डील पहले ही हुई फाइनल
ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द राजा साब' ने थिएटर में रिलीज से पहले ही अपनी पोस्ट-थिएट्रिकल ओटीटी डील पक्की कर ली थी। कई बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स इस फिल्म के अधिकार हासिल करने की दौड़ में थे, लेकिन अंततः जियो हॉटस्टार ने यह सौदा अपने नाम कर लिया। इस डील के बाद यह तय हो गया है कि फिल्म का डिजिटल प्रीमियर इसी प्लेटफॉर्म पर होगा।
कब हो सकता है डिजिटल प्रीमियर
हालांकि, मेकर्स की ओर से ओटीटी रिलीज की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आमतौर पर भारत में फिल्मों को थिएटर रिलीज के लगभग आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर उतारा जाता है, जबकि कई निर्माता तीन महीने का अंतर रखना पसंद करते हैं। इसी अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि 'द राजा साब' 2026 के मध्य तक ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। यह तेलुगु फिल्म हॉरर, फैंटेसी और कॉमेडी का मिश्रण है, जो प्रभास की आम एक्शन और गंभीर छवि से बिल्कुल अलग है। 46 वर्षीय प्रभास को इसमें हल्के-फुल्के और कम गंभीर अंदाज़ में देखा गया है, जो उनके फैंस के लिए नया अनुभव है।












Click it and Unblock the Notifications