Prabhas: मैसूर में बने प्रभास के वैक्स स्टैच्यू को देख हो गया बवाल, 'बाहुबली' प्रोड्यूसर ने कह दी ये बड़ी बात
Prabhas Wax Statue: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ी हुई है। हालांकि प्रभास की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। अब प्रभास के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों से ढेर सारी उम्मीदे हैं। आपको बता दें कि प्रभास जल्द ही 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' नामक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस बीच प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कर्नाटक के मैसूर में एक म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैच्यू लगवाया गया है जिस पर 'बाहुबली' के प्रोड्यूसर ने आपत्ति जताई है। साथ ही स्टैच्यू को देखने के बाद फैंस भी बिल्कुल खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
मैसूर में प्रभास का वैक्स स्टैच्यू
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि म्यूजियम ने प्रभास का स्टैच्यू लगाने से पहले उनसे अनुमति नहीं मांगी गई।आपको बता दें कि प्रभास के इस वैक्स स्टैच्यू में उनके 'बाहुबली' वाले लुक को दिखाया गया है। फिल्म 'बाहुबली' के प्रोड्यूसर ने म्यूजियम की टीम की आलोचना करने के लिए ट्विटर पर कई बातें लिखी हैं।

'बाहुबली' के प्रोड्यूसर ने लिखी ऐसी बात
प्रोड्यूसर शोबू यार्लागड्डा ने लिखा है- ये ऑफिशियली लाइसेंस वर्क नहीं है और बिना किसी परमिशन और जानकारी के इस वैक्स स्टैच्यू को बनाया गया है। हम इसे हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे। इसके साथ उन्होंने फैन पेज पर शेयर की गई स्टैच्यू वाली फोटो पर अपना रिएक्शन भी दिया है।
प्रभास के वैक्स स्टैचू पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
प्रभास के वैक्स स्टैच्यू को लेकर ट्विटर (एक्स) पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों की मानें तो प्रभास का वैक्स स्टैच्यू सिर्फ 'बाहुबली' वाली ड्रेस की वजह से पहचान में आ रहा है हालांकि इसका चेहरा रियल प्रभास के चेहरे से बहुत अलग है। हालांकि, कुछ फैंस का कहना है कि स्टैच्यू भले ही परफेक्ट नहीं है, लेकिन फिर भी ये स्पेशल होना चाहिए।
लोगों ने कहा- ये प्रभास नहीं हैं
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्रभास का चेहरा एक्टर राम चरण की तरह लग रहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- 'बाहुबली' की ड्रेस को छोड़कर, ये प्रभास लग ही नहीं रहे। वहीं एक फैन ने लिखा है- वो कर्नाटक है। लोगों को खुश होना चाहिए कि उन्होंने कर्नाटक में तेलुगू एक्टर का स्टैच्यू स्थापित किया है। इसके लिए अनुमति की कोई जरूरत नहीं। उनके प्यार के लिए खुश होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications