प्रभास की 'राधे श्याम' रिलीज से पहले ही कर रही बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में शामिल
नई दिल्ली, 9 मार्च। बाहुबली स्टार प्रभास की नई फिल्म राधे श्याम शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रभास के फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि यह रिलीज के पहले ही बंपर कमाई कर रही है। प्री रिलीज में इसकी रिकॉर्ड कमाई के बाद फिल्म विशेषज्ञों इसकी बड़ी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।

थियेटर राइट्स से 210 करोड़ कमाई
आंध्रा बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने थियेटर राइट्स से ही करीब 210 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें 100 करोड़ रुपये सिर्फ तेलुगू राज्यों में ही अधिकार बेचने से आए हैं। राधे श्याम में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट राधा कृष्ण कुमार ने लिखी है।

दो हफ्ते तक किसी की बड़ी फिल्म की रिलीज नहीं
प्रभास की फैन फालोइंग को देखते हुए फिल्म के देश के दूसरे हिस्सों में भी बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है। वहीं प्री रिलीज कमाई ये बता रही है कि फिल्म तेलुगु राज्यों में फिल्म के थियेटर में जबर्दस्त शुरुआत करने जा रही है। सूर्या की इथरक्कुम थुनिंधवन का तेलुगु संस्करण राधे श्याम के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई चुनौती पेश करने की संभावना नहीं है। इथरक्कुम थुनिंधवन गुरुवार को रिलीज होने जा रही है।

अगली बड़ी रिलीज राजौमौली की आरआरआर
तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम को अगले दो सप्ताह तक कोई बड़ी टक्कर नहीं मिलने जा रही है। इसका मतलब हुआ कि राधे श्याम के लिए गोल्डन चांस है। अगली बड़ी रिलीज निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर है। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत, आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। आरआरआर पहले ही देश भर में चर्चा में है।

थियेटर इंडस्ट्री को राधे श्याम से उम्मीद
कोरोना महामारी के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित भारत की थियेटर इंडस्ट्री को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। फिल्म को आंध्र प्रदेश में टिकटों की संशोधित कीमतों से भी फायदा होगा। फिल्म के टिकट को लेकर राज्य सरकार के आदेश पर प्रभास ने अपने फेसबुक पेज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं तेलुगु फिल्म बिरादरी की चिंताओं को समझने और नए संशोधित टिकट कीमतों के माध्यम से हमारा समर्थन करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी गरु, पर्नी नानी गरु को धन्यवाद देना चाहता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications