प्रभास को देख फीमेल फैन की हुई ऐसी हालत, सरेआम एक्टर को मारा चांटा, वीडियो हो रहा है वायरल
Prabhas Viral Video: फिल्मों के 'बाहुबली' यानी एक्टर प्रभास इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलार' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहले इस फिल्म को सितंबर में रिलीज होना था लेकिन शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की जबरदस्त सक्सेस को देखते हुए इसे अब दिसंबर 2023 में रिलीज किया जाएगा। 'बाहुबली' प्रभास ने पिछले कुछ समय में साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। इसी बीच प्रभास का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रभास की एक फीमेल फैन की दीवानगी देखने को मिल रही है।
प्रभास का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि इंटरनेट पर छाया हुआ प्रभास का थ्रोबैक वीडियो साल 2019 का है। इस वीडियो में प्रभास की एक फीमेल फैन की गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। सुपरस्टार प्रभास की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं लड़कियों के बीच भी प्रभास को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है। ऐसा ही एक नजारा इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

प्रभास को देख फीमेल फैन हुईं बेकाबू
प्रभास का ये थ्रोबैक वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां अचानक एक्टर को देख एक फीमेल फैन सिक्योरिटी तोड़ती हुईं उनसे मिलने चली आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने चहेते स्टार से मिलने के बाद वह फीमेल फैन काफी खुश हो जाती हैं। प्रभास के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। इस बीच फीमेल फैन प्रभास को देखकर कंट्रोल खो बैठती हैं और एक ऐसी हरकत कर देती हैं, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं।
फीमेल फैन ने प्रभास को मारा चांटा
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभास की वह फीमेल फैन एक्साइटमेंट में अपने फेवरेट एक्टर को सबके सामने चांटा मार देती है। हालांकि फैन ने बड़े ही प्यार से चांटा मारा था। फैन की इस हरकत के बाद प्रभास के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी 'सलार'
आपको बता दें कि इन दिनों प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलार' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्ममें प्रभास के साथ श्रुति हासन रोमांस करती नजर आएंगी जबकि साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications