प्रभास के फैन ने बियर की बोतल से काट लिया हाथ, फिर खून से 'आदिपुरुष' के पोस्टर पर किया तिलक और फिर.....
Adipurush Prabhas Fan: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष गत 16 जून को बड़े ही धूमधाम से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। लोगों की मानें तो फिल्म में प्रभास और कृति सेनन ने दमदार एक्टिंग की है लेकिन रावण बने सैफ अली खान लोगों का दिल नहीं जीत पाए हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आई। लोगों ने मूवी के लीड हीरो और हीरोइन का कट आउट लगाकर फिल्म के रिलीज की खुशी जाहिर की।
फिल्म के रिलीज के दौरान दर्शक ढोल की थाप पर नाचते भी नजर आए तो वहीं कई लोगों ने पटाखे भी फोड़े। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रभास के फैन ने कुछ चौंकाने वाली हरकत की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

बियर की बोतल से प्रभास के फैन ने काटा हाथ
इस फिल्म को लेकर प्रभास के फैंस कुछ अलग ही मोड में नजर आए। इसी का एक नजारा एक वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म रिलीज के मौके पर प्रभास के एक फैन ने बियर की बोतल से अपना हाथ काट लिया। सिर्फ इतनी ही नहीं हाथ से निकल रहे खून से उस शख्स ने 'आदिपुरुष' के पोस्टर पर प्रभास के माथे पर तिलक भी लगाया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो आंध्र प्रदेश या तेलंगाना के आसपास का है।
'आदिपुरुष' के पोस्टर पर लगाया तिलक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स बियर की टूटी बोतल हाथ में लिए प्रभास की जय जयकार रहा है। वह टूटी बोतल लेकर अपना हाथ काटता है और उसी खून से 'आदिपुरुष' के पोस्टर पर तिलक लगाता है। वहीं कई और फैंस पोस्टर के सामने नारियल फोड़ते और प्रभास को माला पहनाते भी दिखाई दे रहे हैं।
प्रभास ने निभाया है भगवान श्रीराम का किरदार
फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है जबकि कृति सेनन मां सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। बजरंगबली के किरदार को देवदत्त ने निभाया है जबकि रावण के रोल में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications