Prabhas ने फिर दिखाई दरियादिली, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपने को-स्टार को देंगे ₹ 50,00,000
Prabhas News: साउथ के सुपरस्टार्स इंडस्ट्री के कैरेक्टर आर्टिस्ट और जूनियर कलाकारों की खूब सहायता करते हैं। सुपरस्टार प्रभाष इस मामले में काफी आगे हैं। उन्होंने अपने साथ काम कर चुके कॉमेडी एक्टर फिश वेंकट के परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। वेंकट की बेटी ने बताया कि उनके पिता आईसीयू में हैं और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50,00,000 रुपये की जरूरत है।
फिश वेंकट की बेटी ने कहा, 'हमसे प्रभाष के असिस्टेंट ने संपर्क किया है और पूछा कि कितना खर्च आएगा। हमने बताया कि ट्रांसप्लांट में 50,00,000 तक का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद उन्हें इसकी जानकारी दें। वह पैसों से मदद करेंगे।'

अपने को-स्टार के इलाज के लिए प्रभाष ने खोल दिया खजाना
हालांकि, फिश वेकंट की बेटी श्रावंती ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य उनके पिता को मेडिकल रीजन और दूसरी वजहों से किडनी डोनेट नहीं कर पा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डोनर ढूंढ़ने के लिए पोस्ट डाली है। श्रावंती ने कहा कि मेरे पिता ने प्रभाष से लेकर चिरंजीवी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। मैं उन लोगों से अपील करना चाहती हूं कि डोनर ढूंढ़ने में मेरी मदद करें।
यह भी पढ़ें: 5 करोड़ बढ़ी 'बाहुबली' प्रभाष की प्राइज मनी, जानिए शाहरूख-सलमान के मुकाबले कहां ठहरते हैं...
कौन हैं Fish Venkat जिनकी मदद के लिए Prabhas आगे आए
फिश वेकंट ने साउथ की कई फिल्मों में कॉमिक रोल किए हैं। उन्होंने पुराने दौर के मेगास्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण समेत इस दौर के सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर, प्रभाष समेत कई स्टार्स के साथ काम किया है। पिछले काफी समय से वह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका परिवार उनके लिए डोनर ढूंढ़ रहा है। वह साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मुसीबत के वक्त में उनके परिवार की मदद के लिए सुपरस्टार प्रभाष आगे आए हैं।
प्रभाष इससे पहले भी कई बार दिल खोलकर चैरिटी कर चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी थी। कोविड के समय चिरंजीवी के बनाए चैरिटी फंड में उन्होंने 50 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा, वह शिक्षा और प्रकृति के लिए काम करने वाले कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर का इलाज करवा रहे हैं मलयालम सुपरस्टार ममूटी, करीबी दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट












Click it and Unblock the Notifications