5 करोड़ बढ़ी 'बाहुबली' प्रभाष की प्राइज मनी, जानिए शाहरूख-सलमान के मुकाबले कहां ठहरते हैं...
बाहुबली सीरीज की कामयाबी के बाद फिल्म से जुड़े एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को भी इसका फायदा मिला है। सभी ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट की दरें बढ़ा दी हैं।
नई दिल्ली। फिल्म 'बाहुबली' की शानदार सफलता के बाद अब बाहुबली 2: द कान्क्लुजन पर्दे पर जलवे बिखेर रही है। लगातार फिल्म कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रही है। बाहुबली 2 , जो कि इस फैंटेसी सीरीज का फाइनल पार्ट है। इस फिल्म ने जहां फिल्म के प्रोड्यूसर्स को फायदा पहुंचाया, उन्हें कई सौ करोड़ का मालिक बना दिया, वहीं ये फायदा सिर्फ प्रोड्यूसर्स को ही नहीं हुआ, इसका फायदा इस फिल्म से जुड़े कई अन्य को भी मिला।

प्रभाष ने 5 करोड़ रुपये बढ़ाई अपनी प्राइज मनी
फिल्म में बाहुबली का रोल निभाने वाले प्रभाष ने फिल्म की सफलता को देखते हुए अपनी प्राइज मनी 5 करोड़ रुपये बढ़ा दी है। आइये जानते हैं प्रभाष की प्राइज मनी और बॉलीवुड अभिनेताओं की प्राइज मनी में कितना अंतर है...

'बाहुबली' फिल्म की कामयाबी का फायदा
बाहुबली सीरीज की कामयाबी के बाद फिल्म से जुड़े एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को भी इसका फायदा मिला है। सभी ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट की दरें बढ़ा दी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में बाहुबली का रोल निभाने वाले प्रभाष ने बाहुबली 2 की शूटिंग के दौरान फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये ले रहे थे लेकिन बाहुबली 2 की शानदार सफलता के बाद उन्होंने बाहुबली 2 के लिए 30 करोड़ रुपये मांगे हैं।

प्रभाष ने की 25 करोड़ से 30 करोड़ रुपये के प्राइज मनी की डिमांड
जल्दी ही प्रभाष फिल्म 'साहू' की शूटिंग में जुटे हुए हैं। ये फिल्म 2018 में पर्दे पर आएगी। प्रभाष को इस फिल्म के लिए जितनी प्राइज मिल रही है, उतना तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही किसी एक्टर्स को मिल रहा होगा। इस प्राइज के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के एक्टर्स की सैलरी के बराबरी पर पहुंचने की दौड़ शुरू कर दी है।

बॉलीवुड में सलमान खान हैं सबसे आगे
बॉलीवुड के अभिनेताओं की लिस्ट देखें तो इसमें सलमान खान सबसे आगे हैं। सलमान खान, अपनी हर फिल्म के लिए करीब 60 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। कई बार वो खुद अपनी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं, इससे उनका फायदा कई गुना बढ़ जाता है।

दूसरे नंबर पर आमिर खान, शाहरुख तीसरे नंबर पर
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बात करें तो वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। आमिर की प्राइज मनी करीब 55 से 60 करोड़ के आस-पास है। शाहरूख खान की बात करें तो उनकी प्राइज मनी 40 से 45 करोड़ हर फिल्म के लिए लेते हैं। अक्षय कुमार, जो कि 100 करोड़ क्लब के मास्टर हैं, जिनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार लेती हैं।

अक्षय कुमार, प्राइज मनी में हैं 'खिलाड़ी'
अक्षय कुमार की प्राइज मनी हर फिल्म के लिए करीब 35 से 40 करोड़ के आस-पास है। उनकी साल में करीब 4 से 5 फिल्में रिलीज होती हैं, इस हिसाब से गौर करें तो उनका फायदा अन्य एक्टर्स से कई गुना ज्यादा है। आप भी देखिए बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की क्या है प्राइज मनी...

बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की क्या है प्राइज मनी...
सलमान खान- 60 करोड़ रु./फिल्म
आमिर खान- 55 से 60 करोड़ रु./फिल्म
शाहरूख खान- 40-45 करोड़ रु./फिल्म
ऋतिक रोशन- 40-45 करोड़ रु./फिल्म
अक्षय कुमार- 35-40 करोड़ रु./फिल्म
अजय देवगन- 25-35 करोड़ रु./फिल्म
रणबीर कपूर- 20-25 करोड़ रु./फिल्म
अमिताभ बच्चन- 18-20 करोड़ रु./फिल्म
रणवीर सिंह- 15-20 करोड़ रु./फिल्म
शाहिद कपूर- 15 करोड़ रु./फिल्म
सैफ अली खान- 7-10 करोड़ रु./फिल्म

जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों की प्राइज मनी...
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो इसमें कंगना रनौत का नाम सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण का नाम है। जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों की प्राइज मनी...
कंगना रनौत- 10-12 करोड़ रु./फिल्म
दीपिका पादुकोण- 8-10 करोड़ रु./फिल्म
करीना कपूर- 8 करोड़ रु./फिल्म
प्रियंका चोपड़ा- 7 करोड़/फिल्म
अनुष्का शर्मा- 6-8 करोड़/फिल्म
सोनम कपूर- 5 करोड़ रु./फिल्म












Click it and Unblock the Notifications