कैंसर का इलाज करवा रहे हैं मलयालम सुपरस्टार ममूटी, करीबी दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट
Mammootty Health Update: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें चल रहीं हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि उन्हें कैंसर हो गया है। अब ममूटी की करीबी दोस्त और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने उनकी सेहत पर बयान दिया है। जिससे सारी अफवाहों पर विराम लग गया है।
जॉन ब्रिटास ने एक इंटरव्यू में ममूटी के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "ममूटी को मामूली स्वास्थ्य समस्या है और उनका इलाज चल रहा है। वह ठीक हैं। मेरी खुद उनसे फोन पर बात की है। हम लंबे समय से दोस्त हैं, लेकिन हम ऐसे लोग नहीं हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें करते हैं।

ममूटी के कैंसर से पीड़ित होने की खबरों पर ब्रिटास ने कहा, "यह एक झूठी खबर है। वह छुट्टी पर हैं। इस वजह से उन्होंने अपने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लिया है। ब्रेक के बाद, वह मोहनलाल के साथ महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटेंगे।" बता दें, ममूटी की टीम ने पुष्टि की है कि वो जल्द ही काम पर लौटेंगे। इसके अलावा ममूटी कलमकावल (Kalamkaval) नाम की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसमें वो सायनाइड मोहन का किरदार करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को वो एक्टिंग के साथ प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
ममूटी पिछली बार फिल्म 'बाज़ूका' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन दीनो डेनिस ने किया था और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में ममूटी के साथ गौतम वासुदेव मेनन, दिव्या पिल्लई, सिद्धार्थ भारतन और ईश्वर्या मेनन जैसे कलाकार भी थे। 'बाज़ूका' 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये था। इसने 25.50 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था।












Click it and Unblock the Notifications