Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाइव शो के दौरान पॉप सिंगर Katy Perry की ड्रेस ने दिया धोखा, पीछे से फट गई पूरी पैंट, Video Viral

नई दिल्ली, 29 मार्च: हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) को उनके कपड़ों ने ऐसी जगह धोखा दिया, जब वो लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनकी पैंट पीछे से फट गई। सिंगर कैटी के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। फैंस को बीती रात शो की क्लिप मिली, जिससे अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी के साथ हुए हादसे का खुलासा हुआ।

अमेरिकन आइडल के शो में हुआ हादसा

अमेरिकन आइडल के शो में हुआ हादसा

पॉप सिंगर कैटी पेरी के आवाज के दीवाने सिर्फ अमेरिकी या हॉलीवुड में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। कैटी की पूरे वर्ल्ड में तगड़ी फैन फोलोइंग हैं, लेकिन हाल ही में इस मशहूर हस्ती को वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार उस वक्त होना पड़ा, जब वो अमेरिकन आइडल (American Idol) में लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं, तभी गाने गाते हुए मेजर ऊप्स मोमेंट का श‍िकार हो गईं।

परफॉर्मेंस के बीच फट गई लेदर पैंट

परफॉर्मेंस के बीच फट गई लेदर पैंट

दरअसल, अमेर‍िकन आइडल शो में पहले बिना सोचे अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कैटी को भरी महफिल में शर्मिंदगी उठानी पड़ी। परफॉर्मेंस के बीच उनकी लेदर पैंट पीछे से फट गई। ऐसे में वहां मौजूद ऑडियंस हैरान नजर आईं। 37 वर्षीय पॉप स्टार ऑरेन्ज लैदर की पैंट पहने हुईं थी, वहीं उसके ऊपर उन्होंने एनिमल प्रिंट टॉप कैरी किया था।

जैसे ही कैटी पीछे की तरफ झुकीं और...

जैसे ही कैटी पीछे की तरफ झुकीं और...

बता दें कि कैटी अपने साथी जजों 75 वर्षीय लियोनेल रिची और 45 वर्षीय ल्यूक ब्रायन के साथ अपने 2010 के हिट गाने 'टीनेज ड्रीम' परफॉर्म कर रही थी। इसी दौरान जैसे ही कैटी पीछे की तरफ झुकीं तो स्टेज पर सभी के सामने उनकी फैंट फट गई। यह घटना अमेर‍िकन आइडल के सोमवार के एप‍िसोड में हुई थी। हालांकि एक बार तो लगा शो खत्म होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टेप चिपकाकर पूरी की परफॉर्मेंस, देखें Video

टेप चिपकाकर पूरी की परफॉर्मेंस, देखें Video

हालांकि जैसे ही उनकी पैंट फटी परफॉर्मेंस रुक गया। इसके बाद कैटी ने क्रू मेंबर्स से हेल्प मांगी, जिन्होंने उनको टेप लाकर दिया, जिससे कैटी ने अपनी फटी हुई पैंट को चिपकाया और अपने गाने को पूरा किया। कैटी ने इसका वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है। आपको बता दें कि एंटरटेनर 2017 से अमेरिकन आइडल की आधिकारिक जज है। (वीडियो खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+