Poonam Pandey होंगी कंगना के शो की तीसरी कंटेस्टेंट, लिखा- हॉट होने के चक्कर में गई जेल

मुंबई। कंगना रनौत की मेजबानी वाले रियलिटी शो लॉक अप की तीसरी प्रतियोगी का नाम सामने आ गया है। तीसरे कंटेस्टेंट के रूप में अपनी बोल्डनेस और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं पूनम पांडे हैं। शो के प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि उन्हें हॉट होने के चलते पकड़ा गया है। शो की निर्माता एकता कपूर ने पूनम पांडे की विशेषता वाला 30-सेकंड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वह पहले तो काफी एक्साइटिंग नजर आती हैं लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तो वह गुस्सा हो जाती हैं।

poonam pandey will be third contestatnt in kangana show lock up

प्रोमो के क्लिप के अंत में वह जिस बोर्ड को पकड़ती है, वह उनको पकड़े जाने का कारण बताता है। जिसपर लिखा है कि सलाखों के पीछे होने के लिए: Hot And Extremely Bothered'। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि "हॉट के चक्कर में हो गई पूनम पांडे Caught! 27 फरवरी से #LockUpp स्ट्रीमिंग, @altbalaji और @mxplayer पर फ्री में लाइव।"

बता दें कि बीते मंगलवार को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट के रूप में ऐलान किया गया। बता दें कि शो की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल का नाम 21 फरवरी को सामने आया था। निशा रावल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने टीवी शो मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की में अपने अभिनय के लिए लोकप्रियता हासिल की। पिछले साल वह अपने पूर्व पति करण मेहरा के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चा में थीं। वहीं 22 फरवरी को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक स्पेशल प्रोमो जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+