महीनों से फर्जी मौत की प्लानिंग कर रही थीं Poonam Pandey, ऐसे खुल गया पूरा कच्चा चिट्ठा
Poonam Pandey planned demise: पूनम पांडे को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर जब खबर आई कि उनका निधन हो चुका है तो पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया। हर कोई इस बात को लेकर सदमे में था कि ऐसे एक्ट्रेस को अचानक भला क्या हो गया। हालांकि, मौत की खबर के ठीक एक दिन बाद अभिनेत्री ने अपने वीडियो से सबको चौंका दिया। अब खबरें हैं कि पूनम पांडे मौत के इस ड्रामे की तैयारी काफी लंबे समय से कर रही थीं।
पूनम पांडे को बेहद अच्छी तरह से पता था कि जब वे सबके सामने आएंगी तो उन्हें जमकर गालियां पड़ेंगी। मगर एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका ऐसा करने का मकसद सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। देश में इस बारे में बात नहीं होती। ऐसे में उन्होंने मौत का ये पूरा खेल सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए ही खेला।

अब इस बीच एक और खुलासा हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि पूनम पांडे ने मौत की खबर का ड्रामा बहुत समय पहले ही रच लिया था। पूनम पांडे को अच्छी तरह पता था कि ये सब कैसे और कब करना है। कई महीनों से वे अपनी फेक डेथ यानी कि नकली मौत की तैयारियों में जुटी हुई थीं।
मगर इस ड्रामे की तैयारियों के बीच पूनम का मकसद तब लोगों में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना बिल्कुल भी नहीं था। बताते चलें कि शुक्रवार को पूनम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी नकली मौत की पोस्ट सामने आई थी। मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर को बताया गया। हालांकि, 24 घंटे के बाद खुद पूनम ने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वे जिंदा हैं।
पूनम ने एक वेबसाइट से भी फैंस को इंट्रोड्यूज करवाया। उनका दावा है कि कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए ये वेबसाइट बनाई गई है। पूनम ने अपने इस कृत्य को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सर्वाइकल कैंसर की मुहिम से भी जोड़ा। एक दिन पहले बजट में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की बात होती है और दूसरे ही दिन पूनम सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी मौत का ड्रामा रचती हैं।
मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि पूनम का मकसद लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना था। आपको बता दें कि डोमेन पंजीकरण रिकॉर्ड से पता चलता है कि पूनम की वेबसाइट 18 जुलाई 2023 को रजिस्टर हुई थी। इससे साफ है कि वे महीनों से अपनी फेक डेथ की प्लानिंग में लगी हुई थीं। सर्वाइकल कैंसर का इस मौत के ड्रामे से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications