'लॉकअप' में फूटा पूनम पांडे का दर्द, बोलीं- शराब पीकर रात में पति करता था हैवानियत, डॉगी से प्यार करने पर...
नई दिल्ली, 2 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप का टेलीकॉस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गया है। जिसमें पूनम पांडे भी नजर आ रहीं। पिछले कुछ महीने पूनम के लिए काफी ज्यादा परेशानी भरे थे, क्योंकि वो घरेलू हिंसा का शिकार हुईं। अब कंगना के शो में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।

सैम से की थी शादी
शो में पूनम ने बताया कि उन्होंने सैम बॉम्बे नाम के शख्स से शादी की थी। वो उन पर काफी ज्यादा कंट्रोल रखते थे। उनको घर के किसी कमरे में अकेले रहने की इजाजत नहीं थी, जब भी वो अपना फोन इस्तेमाल करने की कोशिश करतीं, उनको मना कर दिया जाता था। इस पर करणवीर बोहरा ने उनसे पूछ लिया कि क्या वो सच में सैम से प्यार करती हैं? जिस पर पूनम का जवाब हैरान करने वाला था।

'पिटना किसे पसंद है'?
पूनम ने कहा कि हां मैं उससे प्यार करती थी। मैं अभी भी उससे नफरत नहीं करती, लेकिन अब मैं उसे नापसंद करती हूं। कोई नहीं चाहता कि उसके साथ ऐसा कुछ हो। पिटना किसे पसंद है? मुझे घर की चार मंजिलें, प्राइवेट बगीचा, प्राइवेट टैरेस पसंद था और मेरे पास सब कुछ था। पूनम के मुताबिक उस वक्त जब वो कमरे में रहती थीं, तो उनका पति पूछता था कि अकेले कमरे में क्यों हो? इसके बाद उन्हें वो अपने कमरे में रहने के लिए फोर्स करता। अगर गलती से पूनम बोल दें कि वो अकेले कुछ वक्त बिताना चाहती हैं, तो उन्हें इजाजत नहीं थी।

डॉगी से प्यार करना नहीं पसंद
एक्ट्रेस के मुताबिक जब वो अपने डॉगी को प्यार करती थीं, तो वो भी उनके पति को नहीं पसंद था। वो बोलता था कि मैं अपने डॉगी से ज्यादा प्यार करती हूं। अपने डॉगी को प्यार करने की वजह से क्यों मुझे पीटा जाता था। क्या ये ब्रेन हैमरेज होने की वजह है? क्योंकि मुझे हुआ था। इस पर करण ने उनसे घरेलू हिंसा से जुड़ा एक और सवाल किया और पूछा कि कितने दिनों तक उनको प्रताड़ित किया गया?

चार साल तक होती रही हिंसा
पूनम ने बताया कि उनके साथ ये सब पिछले 4 सालों से हो रहा था। अभी तक उनके दिमाग वाले हिस्से पर लगी चोट सही नहीं हुई, क्योंकि वो बार-बार उसी जगह पर पीटता था। वो लोगों के सामने अपनी चोट को छिपाती थीं, इसके लिए उन्होंने मेकअप, चश्मे आदि का इस्तेमाल किया। इस बीच पायल रोहतगी ने उनसे पूछ लिया कि क्या सैम इंसिक्योरिटी की वजह से उनको पीटता था?

सुबह से पीता था शराब
एक्ट्रेस के मुताबिक अगर कोई इंसान सुबह से लेकर रात तक पीता रहे, तो रात को आपको बचाने वाला कोई भी नहीं होगा। स्टाफ भी उससे डरता था, जिस वजह से वो लोग घर चले जाते थे। पूनम की ये स्टोरी सुनकर उनके फैन्स को काफी बुरा लगा। वैसे सैम को गोवा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 503, 506 और 354 के तहत गिरफ्तार भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications