Poonam Pandey: 32 साल में पूनम पांडे की गई जान! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट, फैंस नहीं कर पा रहे यकीन
Poonam Pandey Death News: पूनम पांडे को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक, एक्ट्रेस का सर्वाईकल कैंसर की वजह से मौत हो गई। पूनम पांडे के इस पोस्ट को देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं रही।
पूनम पांडे के इस पोस्ट पर लिखा, आज की सुबह हमारे लिए काफी ज्यादा दुखद रही। हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पूनम पांडे सर्वाईकल कैंसर की वजह से हमारे बीच नहीं रही। जो भी उनके संपर्क में आया था वह उनसे बहुत प्यार से मिला। हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के सामने के बाद फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि ये सब सच है। वहीं कुछ का कहना है कि ये फर्जी खबर है।

बता दें कि, पूनम पांडे के मैनेजर ने उनकी मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली थी। पूनम का ये पोस्ट देखकर फैंस फिलहाल यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं कि काश ये खबर झूठी हो और वह जिंदा हों। वहीं कोई कह रहा है कि शायद किसी और का नाम होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications