'जो मुझे शर्मनाक बोले रहे हैं, वो ये...', अब पूनम पांडे ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, Video डाल मचाया तहलका
Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचने को लेकर ट्रोल हो रही हैं। पूनम पांडे ने जब से अपनी मौत का मजाक बनाया है, चौतरफा उनकी आलोचना हुई है। अब पूनम पांडे ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर घटिया, इनसेंसिटिव, पब्लिसिटी स्टंट, चीप पीआर और शर्मनाक कहा जा रहा है। पूनम पांडे ने 3 फरवरी की रात फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है।

पूनम पांडे ने कहा- 'मुझे शर्मनाक बोलने वाले...'
पूनम पांडे वीडियो में कहती हैं, 'जो लोग मुझे इनसेंसिटिव, शर्मनाक बता रहे हैं, मैं उन सभी लोगों को बताना चाहती हूं कि मेरी मां को गले का कैंसर था। मैंने देखा है...ये कितना मुश्किल होता है। मैंने अपने घर में ये सब फेस किया है। कैंसर कितना खतरनाक है, ये मैं अच्छे से जानती हूं...जो मैंने किया, वो कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, इसके जरिए...मैं सिर्फ कुछ अच्छा ही प्रमोट करना चाहती थी वो भी सबके भले के लिए।'
पूनम पांडे बोलीं- किसी पार्टी का पैसा इसमें नहीं मिला है...
पूनम पांडे ने कहा ''कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कई महिलाओं की जान ले चुकी है। मैंने अपने लाइव सेशन में ये कहा था कि इसमें किसी पार्टी का कोई पैसा नहीं लगा है। इसमें कोई मेडिकल कंपनी नहीं शामिल है, ना ही मैंने किसी से कोई पैसा लिया है। मैंने इसे एक महिला के साथ मिलकर प्रमोट किया है, वो भी सिर्फ और सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए, इसके पीछे कोई और मकसद नहीं था।''
'अब लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता है...'
पूनम पांडे आगे बोलीं, ''जिन लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में नहीं पता था, उन्हें मेरे इस प्रमोशन के बाद पता चल गया है। अब लोग गूगल कर रहे हैं, सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी ले रहे हैं। ये टॉपिक ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं मुझे मैसेज करके बता रही हैं कि वो वैक्सीन ले रही हैं। मैंने ये सब पब्लिसिटी के लिए नहीं किया है। मुझे पब्लिसिटी की जरूरत भी नहीं है। मुझे पता था कि मौत के बारे में झूठ बोलने पर मेरी आलोचना होगी। फिर भी मैंने ये किया। अब आप लोगों को पता है कि मैं जिंदा हूं तो आप लोगों ने मुझे ही टारगेट करना शुरू कर दिया।''
आखिर में पूनम पांडे ने कहा , ''अगर आप लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता होता तो मुझे ये सब करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। एक बात मैं साफ कर दूं, इसमें मेरी पीआर टीम नहीं इन्वॉल्व थी।''












Click it and Unblock the Notifications