Poonam Pandey: क्या जिंदा हैं पूनम पांडे? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 31 जनवरी को वो....
Poonam Pandey: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि गत 1 फरवरी 2024 को एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। एक आधिकारिक नोट में उल्लेख किया गया है कि ये खबर पूनम पांडे की बहन की पुष्टि के बाद ही पोस्ट की गई थी। फिलहाल पूनम पांडे का परिवार गायब है।
पूनम पांडे की मौत से सदमे में है बॉडीगार्ड
पूनम पांडे पिछले 11 सालों से ग्लैमर वर्ल्ड में एक्टिव थी। ऐसे में एक्ट्रेस के अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। इसी बीच पूनम पांडे के बॉडीगार्ड अमीन खान ने भी अब एक्ट्रेस की मौत पर दुख जताया है और साथ ही एक चौंका देने वाली बात कही है।

पूनम के बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ईटाइम्स टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए पूनम पांडे के बॉडीगार्ड अमीन खान ने कहा है- मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है। मैं उनकी बहन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो मुझे जवाब नहीं दे रही हैं। मुझे तो पूनम की मौत की खबर भी मीडिया के जरिए ही मिली थी। इस समय परिवार वालों का फोन बंद आ रहा है।
पूनम पांडे की हेल्थ को लेकर बताई ये बात
अमीन खान ने आगे बताया- गत 31 जनवरी 2024 को मैं पूनम पांडे के साथ ही था और हमने फीनिक्स मिल में रोहित वर्मा के लिए एक फोटोशूट भी किया था। फिर 1 फरवरी को उनकी मौत कैसे हो सकती है। वहीं जब पूनम पांडे की हेल्थ को लेकर अमीन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा फिट और ठीक दिखती थीं और उन्होंने कभी भी अपनी हेल्थ के बारे में किसी से कुछ भी शेयर नहीं किया था।
'पूनम पांडे ने शराब पीना कम कर दिया था'
बॉडीगार्ड ने आगे कहा- मुझे पूनम पांडे को देखकर ये कभी नहीं लगा कि वह बीमार हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रख रही थीं। उन्होंने शराब पीना भी काफी कम कर दिया था। वह हेल्दी डाइट ले रही थीं। आपको बता दें कि अमीन खान साल 2011 से पूनम पांडे के साथ हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस के साथ गोवा भी गए थे, जहां उनकी एक शूटिंग थी। अमीन हमेशा ही पूनम के आसपास ही रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications