मौत की झूठी खबर के बाद कहां गायब हो गया था पूनम पांडे का परिवार? क्या लोगों से कुछ छुपाया जा रहा था?

Poonam Pandey: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर की पुष्टि उनकी मैनेजर पारुल ने खुद की है। मैनेजर ने बताया है कि गत 1 फरवरी 2024 को सर्वाइकल कैंसर से पूनम की मौत हो गई है इस खबर ने देश भर के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। वहीं मौत की खबर के बाद से 'सर्वाइकल कैंसर' जैसा टॉपिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सर्वाइकल कैंसर के चलते पूनम पांडे की मौत
पूनम पांडे की टीम ने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को बताया कि एक्ट्रेस की मौत हो गई है। इसके बाद एक अन्य आधिकारिक नोट में उल्लेख किया गया कि ये खबर पूनम पांडे की बहन की पुष्टि के बाद ही पोस्ट की गई थी। हालांकि वह इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Pandey

पूनम पांडे का परिवार हुआ लापता
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पूनम पांडे की मौत की खबर फैलने के बाद से एक्ट्रेस की बहन के साथ साथ उनके परिवार के सभी सदस्य, 'पहुंच से बाहर' हो गए हैं। पूनम पांडे की मौत की खबर इंटरनेट पर आने के बाद से उनका परिवार गायब है।

पूनम की बहन ने लोगों को दी मौत की खबर
वहीं इंडियाटुडे के साथ बातचीत में पूनमपंडे के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आज सुबह, उन्हें पूनम की बहन का फोन आया था जिन्होंने उनकी मौत की खबर शेयर की और बताया था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है। पूनम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट प्रकाशित होने के बाद, सूत्र ने एक्ट्रेस की बहन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन उस समय से उपलब्ध नहीं है।

पूनम की बहन का फोन हुआ बंद
सूत्र ने आगे बताया है- मैंने अपनी आखिरी कॉल के बाद पूनम पांडे की बहन को फोन करने की कोशिश की थी लेकिन तब से उनका फोन बंद है। इतना ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। मैंने 2 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया- पूनम की टीम के 2-3 लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई थी लेकिन उनके फोन भी या तो बंद हैं या पहुंच से बाहर है। ऐसे में सभी लोग इस समय मौत की खबर से भ्रमित हैं।

पूनम पांडे की टीम ने लिखी ऐसी बात
पूनम पांडे की टीम ने उनकी मौत पर आधिकारिक बयान जारी करने के बाद एक नया बयान पोस्ट किया था। उनकी टीम ने नए नोट में लिखा था कि पूनम की मौत की खबर की पुष्टि सबसे पहले उनकी बहन ने की थी। हालांकि, उनकी टीम इस मामले पर अधिक जानकारी का इंतजार कर रही है।

टीम के आधिकारिक बयान में कही गई ये बात
पूनम पांडे की टीम के आधिकारिक बयान में कहा गया है- यह रिकॉर्ड में रखा गया है कि हमें आज सुबह उनके परिवार के सदस्य (बहन) से उनके आकस्मिक निधन के बारे में फोन आया है और खबर की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को दे दी गई है। हम सभी को इस बारे में अधिक अपडेट देने के लिए परिवार से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अपडेट मिलेगा हम एक और आधिकारिक बयान जारी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+