'मैं मरी नहीं हूं लेकिन...' Urfi Javed ने पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर के लिए मजे, शेयर की ऐसी फोटो
Poonam Pandey Fake Death: 2 फरवरी को पूनम पांडे की पीआर टीम ने सोशल मीडिया पर खबर दी कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है। जिसके बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि अचानक 32 साल की उम्र में कैसे यूं उनकी मौत हो गई। यहां तक कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि भी दी।
पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना था कि ये पब्लिक स्टंट भी हो सकता है। हालांकि बाद में खुद पूनम पांडे लाइव आकर बताया कि वह जिंदा हैं और केवल सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर दी।

अब इस खबर के सामने आने के बाद लोग पूनम पांडे पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं उर्फी जावेद ने इस पर चुटकी ली। उन्होंने पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर का मजाक उड़ाते हुए एक फोटो पोस्ट की। जिसमें वह अपने बेड पर लेटकर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि उर्फी जावेद नशे की हालत में हैं।
उर्फी जावेद ने फोटो पोस्ट कर बताया कि ज्यादा हैंगओवर से क्या होता है। उन्होंने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों मैं मरी नहीं हूं, सिर्फ हैंगओवर को लेकर लोगों में जागरुकता फैला रही हूं। जब आप ड्रिंक करते हैं तो आप जिंदा महसूस करते हैं। अगले दिन आप मरा हुआ महसूस करते हैं लेकिन असल में आप मरे नहीं हैं। माफ करें, मरा हुआ मरा नहीं है।'
अब उर्फी जावेद का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट पर कमेंट कर लोग पूनम पांडे का मजाक उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि, पूनम पांडे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी मौत की खबर दी गई। इसके अगले दिन उन्होंने वीडियो शेयर कर खुद बताया कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ये सब किया। हालांकि बाद में उन्होंने इस भद्दे मजाक के लिए लोगों से माफी भी मांगी। हालांकि लोग उन्हें अब भी ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications