Poonam Pandey Death: मौत से पहले पूनम पांडे की आदिल खान दुर्रानी से हुई थी मुलाकात, इस हालत में थीं एक्ट्रेस

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में मौत हो गई। ये खबर सुनने उनके लाखों फैंस सदमे में है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लेकिन अब खुद उनके मैनेजर ने कंफर्म कर दिया है कि पूनम पांडे हमारे बीच नहीं रहीं।

वहीं पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने आज तक को दिए इंटरव्यू में बताया कि, पूनम से उनकी आखिरी मुलाकात मौत से 2 दिन पहले हुई थी। साथ ही आदिल ने भी बताया कि उस दौरान उनकी कैसी हालत थी।

poonam pandey

आदिल ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मैं पूनम पांडे से एक अवॉर्ड शो के दौरान मिला था जहां हम दोनों ने अवॉर्ड भी जीता था। मैंने उन्हें दो दिन पहले ही पैपराजी के साथ देखा था और इस दौरान वह काफी खुश थीं। उनको देखकर मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं।

आदिल ने आगे कहा कि, मैं उनसे लगभग 4-5 बार मिल चुका हूं और वह काफी अच्छे स्वभाव की थीं। आदिल ने ये भी बताया कि जब उन्हें पूनम पांडे की मौत की खबर मिली थी उन्होंने पीआर टीम से इस बात की पु्ष्टि क थी। बता दें कि, आदिल और पूनम पांडे के बीच काफी अच्छा बॉन्डिंग थी। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

बता दें कि, 2 फरवरी की सुबह पूनम पांडे की निधन की जानकारी मिली। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकादरी देते हुए बताया गया है कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाईकल कैंसर से हुई है। पहले तो हर किसी को लगा कि उनका अकाउंट हैक हो गया या फिर किसी ने प्रैंक किया है। लेकिन बाद में पूनम के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की थी। उनकी मौत की खबर से परिवार वाले और फैंस सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+