Poonam Pandey: रामलीला में 'मंदोदरी' बनते ही पूनम पांडे का बड़ा ऐलान, नवरात्रि पर करेंगी ऐसा काम

Poonam Pandey: दिल्ली की मशहूर लवकुश रामलीला इस बार कई खास वजहों से सुर्खियों में है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है एक्ट्रेस पूनम पांडे की, जो इस बार मंच पर मंदोदरी का अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

पूनम पांडे गंभीर और सात्विक हो गई हैं
खास बात ये है कि अपने रोल को लेकर पूनम पांडे काफी गंभीर और सात्विक हो गई हैं। इसी बीच पूनम पांडे ने ऐलान किया है कि शारदीय नवरात्रि 2025 के नौ दिनों तक वह व्रत रखेंगी ताकि किरदार को पूरे मन और श्रद्धा के साथ निभा सकें।

Poonam Pandey

रामलीला में 'मंदोदरी' बनी हैं पूनम पांडे

-पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सफेद कुर्ते में बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है- दिल्ली के लाल किले पर होने वाली वर्ल्ड फेमस लवकुश रामलीला में मुझे मंदोदरी का किरदार निभाने का मौका मिला है।

-पूनम पांडे ने कहा है- मंदोदरी, रावण की पत्नी और बेहद महत्वपूर्ण किरदार है। इस भूमिका को लेकर मैं बहुत खुश हूं और इसे दिल से निभाना चाहती हूं। मैंने तय किया है कि पूरे नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखूंगी। इससे मेरा मन और तन और भी पवित्र रहेगा और मैं इस भूमिका को और बेहतर तरीके से निभा पाऊंगी। जय श्रीराम।

पूनम पांडे को लेकर क्यों हो रहा है विवाद?

-आपको बता दें कि पूनम पांडे की कास्टिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस पर आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ पर आधारित प्रस्तुतियों में कलाकारों का चयन करते समय अभिनय क्षमता के साथ-साथ सांस्कृतिक संवेदनशीलता का भी ध्यान रखना चाहिए।

-विश्व हिंदू परिषद ने पूनम पांडे के अतीत से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा है कि साल 2011 में उनके क्रिकेट वर्ल्ड कप वाले बयान और साल 2024 में उनकी फर्जी मौत की घोषणा जैसी घटनाओं ने उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में उनका धार्मिक मंच पर इस तरह का किरदार निभाना श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर सकता है।

रामलीला में ये कलाकार निभा रहे हैं ऐसे किरदार

लाल किले पर 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही लव-कुश रामलीला में कई नामी चेहरे नजर आएंगे।

आर्य बब्बर- रावण की भूमिका

किंशुक वैद्य- भगवान राम की भूमिका

रिनी आर्य- सीता की भूमिका

भाजपा सांसद मनोज तिवारी- परशुराम की भूमिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+