Poonam Pandey Profile: 'कैलेंडर गर्ल से लॉकअप तक...', पूनम पांडे ने हमेशा किया लोगों को मदहोश
Poonam Pandey Profile in Hindi: 2 फरवरी की सुबह ने फिल्मी दुनिया से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक को तब हिलाकर रख दिया, जब खबर आई कि ग्लैमरस मॉडल-अदाकारा और अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है।

उनके निधन की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर उनकी टीम की ओर से दी गई, जिसे पढ़ने के बाद किसी को यकीन ही नहीं हुआ, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खलबली मच गई कि कहीं ये खबर फेक तो नहीं है।
उनके फैंस ने लिखा कि 'अगर ये कोई मजाक है तो ये बहुत बुरी बात है' लेकिन आज तक चैनल के मुताबिक पूनम पांडे की मैनजर निकिता शर्मा ने उनकी मौत की पुष्टि की है। चैनल के मुताबिक पूनम को लास्ट स्टेज का कैंसर था और वो पिछले कई दिनों से भारी दर्द से गुजर रही थीं। उनका अंतिम संस्कार यूपी में उनके पैतृक निवास में आज किया जाएगा।
आपको बता पूनम पांडे का जन्म कानपुर (यूपी) में हुआ था। मात्र 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली पूनम पांडे का करियर काफी विवादों में रहा है।
'सरेआम सबके सामने कपड़े उतार दूंगी...'
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी लेकिन वो साल 2011 में चर्चा में तब आई जब वो किंगफ़िशर कैलेंडर गर्ल बनी और इसके बाद उन्होंने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि 'अगर टीम इंडिया विश्वकप जीतती हैं तो वो सरेआम सबके सामने कपड़े उतार देंगी।' इस बयान ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर चर्चित कर दिया था।
वानखेड़े स्टेडियम में अपने आप को बेपर्दा किया था
हालांकि वो ऐसा कर नहीं पाईं क्योंकि उन्हें इस बात की परमिशन नहीं मिली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल ऐप पर एक वीडियो अपलोड किया, जहां वह रात में वानखेड़े स्टेडियम में अपने आप को बेपर्दा कर रही थीं।
'नशा' नाम की एक एडल्ट फिल्म में काम किया था
वो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए अक्सर अलोचनाओं के घेरे में रहती थीं। उन्होंने 'नशा' नाम की एक एडल्ट फिल्म में भी काम किया था इस वजह से काफी लोग उन्हें एडल्ट अभिनेत्री भी मानते थे। उन्होंने अपने अश्लील और मादक अंदाओं को हमेशा सुंदरता का नाम दिया था और इसी कारण वो लोगों के निशाने पर भी रहा करती थीं।
कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से मिली लोकप्रियता
उन्होंने 'द जर्नी ऑफ कर्मा', 'मालिनी एंड कंपनी' 'दिल बोले हडिप्पा' जैसे कई फिल्में की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो वहीं उन्होंने 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नादानियां' जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से, जिसमें उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे।
लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी रचाई थी
साल 2020 में इन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी रचाई थी लेकिन 12 दिन बाद ही दोनों का झगड़ा गोवा में हुआ था, जहां ये दोनों हनीमून मनाने गए थे। तब पूनम ने अपने पति पर मारपीट और गाली गलौज जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे, गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और वो जेल में भी रही थीं, हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही दोनों में पैचअप हुआ था, जिसके लिए भी पूनम को काफी ट्रोल भी किया गया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications