33 साल की Pooja Hegde ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Pooja Hegde New Home: साउथ सिनेमा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि वह अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, पूजा हेगड़े ने अब मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। जिसमें वह शिफ्ट हो चुकी हैं। 33 साल की उम्र में एक्ट्रेस का घर खरीदना उनके करियर में एक बड़ी सफलता है। आइए जानते हैं कि उनके इस नए आलीशान घर की आखिर कितनी कीमत है।

Pooja Hegde

किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने मुंबई के समंदर किनारे में अपना नया घर खरीदकर सपना पूरा कर लिया। पैन-इंडिया एक्ट्रेस की नई प्रॉपर्टी मुंबई के बांद्रा इलाके में है। रिपोर्ट्स की मानें तो, पूजा हेगड़े ने 45 करोड़ में 4,000 वर्ग फुट की एक प्रॉपर्टी खरीदी है जो सी फेसिंग है। एक्ट्रेस के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जैसे ही ये खबर सामने आई कि पूजा हेगड़े ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है तो हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने लगा। बता दें कि इससे पहले पूजा गोवा में वेकेशन पर गई थीं। उन्होंने बिना मेकअप लुक के साथ गोवा की धूप से अपनी फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी।

वहीं पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'राधे श्याम', 'आचार्य', 'सर्कस', और 'किसी का भाईजान' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है। हालांकि इन फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब पूजा और शाहिद साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+