क्या 52 साल में पूजा भट्ट करेंगी दूसरी शादी? एक्ट्रेस से रिश्तेदार करते हैं सवाल, कहा-'किसी से मिलाना चाहते..'
Pooja Bhatt On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट 52 साल की उम्र में अकेले और सिंगल लाइफ जी रही हैं। लेकिन इसके बावजूद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वह कब और किससे शादी करेंगी। इन सब सवालों से तंग आकर एक्ट्रेस ने बताया कि केवल लोग ही नहीं उनके रिश्तेदार भी शादी को लेकर उनसे सवाल करते हैं।
पूजा भट्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हमेशा लोग और रिश्तेदार उनसे पूछते रहते हैं कि वह शादी कब करेंगी या कोई उन्हें पसंद है। वह फिलहाल सिंगल क्यों हैं?

पूजा भट्ट ने आगे कहा कि, 'लोग मुझे कहते हैं कि मैं अपनी लाइफ में काफी अच्छा कर रही हूं और हमें तुम्हें किसी से मिलाना चाहिए। मैं रिश्तेदारों के इन सवालों से परेशान आ चुकी हूं। यहां तक कि कुछ लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं तुम जल्दी से शादी कर लो। इतना ही नहीं वो लोग मन बनाकर बैठे हैं कि मुझे किसी से मिलवाएं। लेकिन मैं किसी का भी मैचमेकर नहीं बनना चाहती।'
पूजा भट्ट ने शादी पर बात करते हुए आगे कहा कि, 'अगर मेरी शादी होनी होगी तो हो ही जाएगी। लेकिन जिंदगी में केवल एक आदमी ही हर चीज का समाधान नहीं है। एक लाइफ पार्टनर ढूंढने से बेहतर है एक कंपैनियन का मिलना. अगर मुझे कोई कंपैनियन मिलता है तो ये मेरे लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। अगर मुझे नहीं मिलता तो मैं अपने दोस्तों के साथ भी बहुत खुश हूं।'
इससे पहले पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 52 साल की उम्र में मजबूत हैं और दमदार रोल निभाकर खुश हैं। बता दें कि, मनीष मखीजा और रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस के ये दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल पाए। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा अपने सभी रिश्तों को सार्वजनिक रखा। बता दें कि, वीजे मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी की थी लेकिन 11 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications