Pooja Bhatt फिल्मों में रहीं फ्लॉप पर अरबों रुपये की हैं मालकिन, 52 की उम्र में ऐसे करती हैं करोड़ो की कमाई
Pooja Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट 90 के दशक में लोगों के बीच काफी पॉपुलर थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कुछ तो सुपरहिट भी साबित हुई थीं लेकिन कुछ मूवीज बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं। इसके बाद करियर को गिरता देख पूजा भट्ट ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद भी ये खूबसूरत एक्ट्रेस करोड़ों की कमाई कर लेती है।
52 साल की हुईं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट का फिल्मी करियर शुरुआत से ही कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उनकी कमाई पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। पूजा भट्ट आज अपना 52वां बर्थडे मना रही हैं। पूजा भट्ट का फिल्मी करियर असफल रहने के बावजूद उनके पास अरबों की प्रॉपर्टी है।

साल 1989 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
पूजा भट्ट ने साल 1989 में पिता महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद पूजा भट्ट ने कई फिल्में कीं लेकिन उनमें से चाहत, दिल है कि मानता नहीं, बॉर्डर, सड़क, जुनून, अंगारे, फिर तेरी कहानी याद आई, सनम तेरी कसम, प्रेम दीवाने, जख्म जैसी मूवीज सुपरहिट रहीं।
फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से ले लिया था ब्रेक
पूजा भट्ट ने निर्देशक के तौर पर जिस्म 2, जिस्म, पाप, जिस्म 3, हॉलीडे, धोखा और कजरारे जैसी फिल्में बनाई हैं। वहीं पूजा भट्ट ने लंबे समय तक एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था और इसके बाद वह साल 2022 में फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में बतौर एक्ट्रेस नजर आई थीं।
करोड़ों की मालकिन हैं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है लेकिन फिर भी वह करोड़ों की मालकिन रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा भट्ट 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पूजा भट्ट मुंबई के एक पॉश इलाके में अपने लग्जरी फ्लैट में रहती हैं।
सोशल मीडिया से करती हैं जमकर कमाई
पूजा भट्ट के आय का मुख्य स्रोत उनकी एक्टिंग, नौकरियों, प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। पूजा भट्ट सोशल मीडिया से भी जमकर कमाी करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 से रोजाना करीब 45000 रुपये कमाए हैं। ऐसे में उन्होंने हर सप्ताह 3.15 लाख रुपए की कमाई की थी।
लग्जीरियस गाड़ियों का है शौक
पूजा भट्ट को लग्जीरियस गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7 कार मौजूद है जिसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है जिसकी कीमत 42 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications