क्यों टूटी थी Pooja Bhatt की शादी? एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं बच्चा, सालों बाद बिग-बॉस के घर में खोला राज
बिग-बॉस ओटीटी 2 के एपिसोड में एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी शादी क्यों टूटी थी।
Pooja Bhatt Broken Marriage: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' में हर बार की तरह इस बार भी मनोरंजन से भरपूर है। शो में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के बीच बॉन्डिंग अच्छी हो रही है। इन सबके बीच कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी बताया कि आखिर उनकी शादी क्यों टूटी थी।
क्यों टूटी थी पूजा भट्टी की 11 साल की शादी?
बिग-बॉस शो में पूजा भट्ट की बेबिका धुर्वे से अच्छी बॉन्डिंग बन गई है। दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बना लिया। इस बीच बेबिका ने पूजा से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल किए। जिसके बाद पूजा ने अपनी टूटी हुई शादी पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि उन्होंने किस वजह से अलग होने का फैसला लिया।

बिग-बॉस में किया खुलासा
बेबिका ने पूजा से पूछा कि, क्या आप शादीशुदा हैं? इसका जवाब देते हुए पूजा ने कहा, 'मेरी शादी को लगभग 11 साल पूरे हो गए थे। फिर हमने तय किया कि हम दोनों के बीच कुछ तो है जो कि सही नहीं है। तो एक दूसरे को झूठ बोलकर क्यों जिना है। यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं होता है, हमें सिर्फ एक मौका मिलता है शादी के लिए।"
क्या एक्टर थे पूजा भट्ट के एक्स हसबैंड?
इसके बाद बेबिका ने पूछा क्या आपके एक्स हसबैंड एक एक्टर थे? पूजा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "वह एक्टर नहीं थे, मगर वह मीडिया बिजनेस से जुड़े हुए थे, और वह एक अच्छे इंसान थे।" पूजा ने इसके बाद मां बनने को लेकर बात की और बताया कि उन्हें बच्चे पसंद थे लेकिन उन्हें खुद का बच्चा नहीं चाहिए था।
बच्चा नहीं चाहती थीं पूजा
पूजा भट्ट ने आगे कहा, 'उस समय, मेरा दिल सही जगह पर नहीं था। वो बच्चा चाहते थे, तब मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और अब मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। लेकिन उस वक्त मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी। जब हम किसी से झूठ बोलते हैं तो फिर एक दूसरे पर आरोप लगाने का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहती थी। जो भी हमारे बीच था वो अच्छा था।'
कौन है मनीष मखीजा?
बता दें कि, पूजा भट्ट के एक्स हसबैंड का नाम मनीष मखीजा था। उनका बॉलीवुड से कोई खास कनेक्शन नहीं था। वह पेशे से एक भारतीय वीडियो जॉकी है, जो मुंबई स्थित रेस्ट्रॉन्ट के मालिक हैं। एक दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा। पूजा और मनीष ने शादी करने का जल्दी फैसला कर लिया था। लेकिन 11 साल बाद ही साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बता दें कि पूजा ने इसके बाद दूसरी शादी नहीं की। वह फिलहाल सिंगल हैं।












Click it and Unblock the Notifications