वैक्सीन ना लगवाने की जिद करने वाली पूजा बेदी को हुआ कोरोना, VIDEO शेयर करके कही ये बात
वैक्सीन ना लगवाने की जिद करने वाली पूजा बेदी को हुआ कोरोना, VIDEO शेयर करके कही ये बात
मुंबई, 18 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पूजा बेदी ने खुद सोशळ मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है। पूजा बेदी ने यब भी बताया है कि उनके साथ-साथ उनके मंगेतर और हाउस हेल्प को भी कोरोना वायरस हुआ है। पूजा बेदी ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं ली है। पूजा बेदी ने कई बार कहा है कि ना तो उन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन ली है और ना ही आने वाले वक्त में वह टीका लगवाएंगी। पूजा बेदी ने वैक्सीन नहीं लगवाने की वजह से भी अपने शेयर किए गए वीडियो में बताई है।

पूजा बेदी की मास्क ना लगाने और वैक्सीन ना लेने की जिद की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई है। कोविड-19 वैक्सीन ना लगवाने की वजह पूजा बेदी को कई बार ट्रोल किया गया है। लेकिन पूजा बेदी अपनी बातों पर टिकी रही हैं और उन्होंने कई बार कहा है कि वह वैक्सीन नहीं लेंगी।
पूजा बेदी ने रविवार (17 अक्टूबर) को एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनको कोरोना वायरस हो गया है। वीडियो में पूजा ने कहा, ''सभी को नमस्कार! मैं सोच रही थी कि मुझे अब तक कोरोना वायरस क्यों नहीं हुआ। यह इतना संक्रामक है और जो कहीं से किसी न किसी में फैल ही जाता है। अब मुझे भी कोरोना हो गया है। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।''
वीडियो में पूजा बेदी ने कहा, मुझे कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि मुझे कोरोना हो गया है। फिर लगा कि शायद यह एलर्जी हो...क्योंकि मैंने आलमारी की सफाई की थी तो हो सकता है मुझे एलर्जी से खांसी हो जाए। लेकिन मुझे उसके बाद बुखार शुरू हो गया। और मेरी जांच पॉजिटिव आई है।
वीडियो में पूजा बेदी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी, उसमें से भी 99 प्रतिशत लोग कोविज-19 से ठीक हो गए हैं और जिन्हें वैक्सीन लगा था, उसमें से भी 99 फीसदी लोग रिकवर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें बस अपना खुद का ध्यान रखने की जरूरत है। हम प्राकृतिक तरीके से भी ठीक हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications