Rakhi Sawant के पति आदिल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब सामने आई मामले की पूरी सच्चाई
Adil Khan Arrested: एक दिन पहले ही राखी सावंत को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था और अब अचानक ही पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Adil Khan Arrested: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ समय से उनकी जिंदगी में हलचल मची हुई है। इस समय राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिनों पहले ही उनकी मां की मौत हो गई थी और उसके बाद से ही उनकी शादीशुदा जिंदगी भी मुसीबतों में घिर गई है। पहले मां की बीमारी का पता चलना, फिर शादी का खुलासा होने पर आदिल का निकाह से मना करना, उसके बाद मां की मौत और अब आदिल की बेवफाई से राखी सावंत बुरी तरह टूट चुकी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि राखी सावंत के पति पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत मीडिया में आकर जो बयान दे रही थीं उससे साफ है कि ये मामला आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा हुआ है।

एक दिन पहले पुलिस स्टेशन पहुंची थीं राखी
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही राखी सावंत को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था। पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद जब उनसे आदिल को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वो अपने पर्सनल काम से यहां आई हैं और इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहती हैं। अब खबर आ रही है आदिल अपनी पत्नी राखी सावंत से मिलने उनके घर पहुंचे थे जिसके बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। राखी ने कहा है कि शादी के बाद से आदिल का 3-4 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। फिलहाल वह तनु चंदेल नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। राखी ने पहले एक वीडियो में कहा था कि अगर आदिल नहीं सुधरे तो वह उनकी पोल-पट्टी खोलकर रख देंगी। लड़की का नाम और उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगी। इसके बाद जब आदिल खान ने राखी की बात नहीं मानी तो उन्होंने पैपराजी के सामने आदिल की नई गर्लफ्रेंड का नाम वायरल कर दिया।
राखी ने बताया- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया
एक वीडियो में राखी ने कहा है- आदिल ने आखिरकरा अपना फैसली ले लिया है कि वह तनु के साथ ही रहेंगे। कल उन्होंने मुझे बोल दिया है कि मैं जा रहा हूं तुम्हें छोड़ के, तनु के पास। मैं अब उसके साथ ही रहूंगा। राखी ने बताया- आदिल ने बॉलीवुड में आने के लिए मेरा इस्तेमाल किया, बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए मुझे एक सीढ़ी बनाई। मेरे पास जितने पैसे थे, वह सब ले गए। मेरे पास सारे सबूत हैं। उसने मेरा इस्तेमाल किया है - भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से। मैंने जो यातनाएं झेली हैं, शादी के बाद मुझे पता चला कि मैसूर में उसके खिलाफ कितने आपराधिक मामले हैं।
राखी सावंत ने पति आदिल पर लगाया ये आरोप
आपको बता दें कि नए वीडियो में राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह राखी से 4 लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल खान का तनु नाम की लड़की के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा है और उन्होंने ये बात राखी से छुपाई है। ऐसे में राखी ये शादी खुद ही तोड़ देना चाहती हैं। राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

राखी ने कहा- कई महिलाओं को आदिल ने ठगा है
इसके अलावा भी राखी ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि इससे पहले आदिल एक रशियन महिला को भी ठग चुके हैं। राखी ने आरोप लगाया कि आदिल ने रशियन महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ ठगी की थी, जिसके बाद उस महिला ने आदिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। आपको बता दे कि राखी ने आदिल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications