पीएम नरेंद्र मोदी के नवरात्रि गरबा सॉन्ग ने बढ़ाई अक्षय कुमार की चिंता, बोले-सर अब हम कहां जाएं, आप तो....

Akshay Kumar On PM Narendra Modi Song: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 अक्टूबर 2023 को 'माडी' नाम के एक नए गरबा सॉन्ग को जारी किया है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गरबा सॉन्ग के साथ पीएम मोदी ने नवरात्रि सेलिब्रेशन की शुरुआत की है। आपक बता दें कि इस गाने को दिव्य कुमार ने गाया है और मीत ब्रदर्स ने इसे कंपोज किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस गरबा गीत के बोल लिखे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी का गरबा सॉन्ग रिलीज
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इस नए गरबा के गाने के जरिए नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर लोगों को जमकर बधाई दी है और देवी मां से लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की है। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार नोट के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के इस गाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के लिए लिखी ये बात
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का ये गाना गुजराती में है। 'गरबो' के बाद 'माडी' इस साल नवरात्रि के लिए लिखा गया उनका दूसरा गाना है। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के इस नए गाने को अपने ट्विट्र (एक्स) हैंडल पर रीपोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है- ये अमेजिंग है नरेंद्र मोदी जी! सर अब आप हमारे फील्ड में भी आ गए हैं तो हम कहां जाएं? आपको और सभी को शुभ नवरात्रि।

पीएम मोदी ने लोगों को दी नवरात्रि का बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर अपना नया गाना शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था-जैसा कि शुभ नवरात्रि हमारे सामने आ रही है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा गाने को शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्य कुमार को धन्यवाद देता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी का 'गार्बो' गाना
आपको बता दें कि हाल ही में, गार्बो नाम का एक नया गरबा गीत भी जारी किया गया था। इसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई साल पहले लिखा था। इस गरबा सॉन्ग को ध्वनि भानुशाली ने गाया है और तनिष्क बागची ने इसका संगीत दिया है। ये सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+