Bhavatharini No More: नहीं रही इलैयाराजा की बेटी भवतारिनी, कैंसर की जंग लड़ रही थीं प्लेबैक सिंगर

Ilaiyaraaja's daughter Bhavatharini Demise: साउथ इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आई है। मशहूर संगीत निर्देशक इलैयाराजा की बेटी और प्लेबैक सिंगर भवतारिनी का 25 जनवरी को कैंसर की वजह से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लिवर कैंसर के इलाज के लिए श्रीलंका ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भवतारिनी का निधन श्रीलंका में लगभग 5 बजे हो गया था। अब उनका शव कल यानि 26 जनवरी को चेन्नई लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि भवतारिणी की उम्र महज 47 साल की थी। उनकी यूं अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

Bhavatharini

बता दें कि वह इलैयाराजा की बेटी और कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा की बहन हैं। पिछले छह महीने से उनका लीवर कैंसर का इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्रीलंका ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने तमिल गाने 'मयिल पोला पोन्नु ओन्नु' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था, जो 'भारती' से है।

भवतारिनी ने 'रासैया' से गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। उसके बाद से उन्होंने अपनी आवाज के बल पर तमिल सिनेमा में जगह बनाई और कई बेहतरीन गाने गाए। उन्होंने संगीतकार देवा और सिरपी के लिए भी गाने गाए थे। इसके बाद उन्होंने 'फिर मिलेंगे' और आखिरी म्यूजिक एल्बम मलयालम फिल्म 'मायनाधी' के लिए गाया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर तमाम साउथ इंडस्ट्री के सितारे अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+