Phule: फिल्म के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, पोस्ट में लिखे अपत्तिजनक शब्द, प्रतीक गांधी ने किया रिएक्ट
Phule Films Controversy: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फुले (Phule) पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया है, तभी से बवाल मचा हुआ है। फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने भी कैंची चलाई है। जिसके बाद इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने 'महार', 'मांग', 'पेशवाई', 'मनुस्मृति जाति व्यवस्था' जैसे शब्दों को हटाने के लिए कहा है।
फिल्म में एक वॉइसओवर भी है, जिसे सेंसर बोर्ड ने पूरी तरह से हटाने के लिए कहा है। फुले का जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तभी ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। पूरे विवाद की शुरुआत यहीं से हुई है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से लेकर अन्य बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म के सपोर्ट में आ गए हैं। साथ ही फिल्म में लीड रोल निभाने वाले प्रतीक गांधी का बयान सामने आया है।

अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फुले को लेकर एक कुछ बातें लिखीं। जिसमें अपशब्द भी थे। अनुराग ने लिखा, भाई इंडिया में तो जाति का कोई अस्तित्व नहीं है। धड़क 2(सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म) में यही बोलता था। हमारे नेताओं ने भारत में जाति सिस्टम खत्म कर दिया है। बाकी जिनको दिखता है वो &%$@# (अपशब्द) हैं।
प्रतीक गांधी ने अपने बयान में कहा, मैं अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहा था। वहां मुझे पता चला कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। मैं यही सुनकर दुखी हुआ हूं, क्योंकि वो तारीख स्पेशल थी। फुले जी की 197वीं जयंती थी। फिल्म अगर उस दिन रिलीज होती तो ऐतिहासिक तारीख बन जाती।
इन 12 बदलावों की सेंसर बोर्ड ने की थी मांग
सीनियर राइटर दराब फारुकी ने भी फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर रिएक्ट किया। इसमें उन्होंने सेंसर बोर्ड के मेंबर्स के नामों पर दावे भी किए। फुले फिल्म में सेंसर बोर्ड के जिन मेंबर्स ने बदलाव करवाए हैं, उनके नाम विद्या बालन, विवेक अग्निहोत्री, वामन केद्रे, मिहिर भूटिया, रमेश पाटांगे, गौतमी ताडिमल्ला, वाणी त्रिपाठी टीकू, जीविता राजशेखर और नरेश चंद्र लाल का नाम शामिल है। बता दें, फुले फिल्म ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जीवन पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications