अब कैसी दिखती हैं 'फूल और कांटे' की हीरोइन मधु, जानिए कहां हैं वो आजकल
मुंबई, 16 मार्च: साल 1991 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'फूल और काटें' इस फिल्म से अजय देगवन और मधु ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने सफलता नए रिकॉर्ड बना दिए थे और जबरदस्त कमाई भी की थी। जिससे अजय और मधु रातोंरात स्टार बन गए थे। अजय देवगन तो सालों बाद आज भी इंडस्ट्री में स्टार एक्टर की हैसियत रखते हैं लेकिन आजकल मधु कहां हैं और क्या कर रही हैं? ये हम आपको बताएंगे।

पहले दो साल में दी दो बड़ी हिट
मधु ने करियर की शुरुआत 22 साल की उम्र में 'फूल और कांटे' से की और अगले साल आई फिल्म 'रोजा' से उनको एक अलग ही पहचान मिली। मधु ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। दो इतनी बड़ी हिट देने के बावजूद मधु का फिल्मी करियर बहुत लंबा नबीं चल सका। एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं तो पहले साइड हीरोइन के तौर पर दिखीं और फिर उससे भी गायब हो गईं।

1999 में कर ली शादी
मधु का करियर दो तीन साल के बाद ही ढलान की ओर चल पड़ा और धीरे-धीरे उनको काम मिलना कम हो गया। इसके बाद मधु ने साल 1999 में बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी कर ली। शादी के बाद भी मधु फिल्में तो करती रहीं लेकिन काफी कम और जो फिल्में की उनमें भी उन्होंने छोटे रोल ही किए। मधु की दो बेटियां अमेया और किया हैं। मधु अब 52 साल की हैं और परिवार के साथ ही ज्यादा समय बिताती हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री में वो लगातार काम भी कर रही हैं।

पति के लिए किया था बड़ा त्याग
मधु ने शादी के बाद परिवार को समय देने के लिए फिल्मों में काम करना तो कम किया ही था अपने पति की भी बड़ी मदद की थी। शादी के कुछ वक्त बाद उनके पति आनंद शाह का बिजनेस फेल हो गया था और वो कर्जे में डूब गए थे, तब मधु ने अपना बंगला और प्रोपर्टी बेचकर उनको संभाला था।

जूही चावला की जेठानी हैं मधु
मधु शाह मशहूर फिल्म अभिनेत्री जूही चावला की जेठानी भी लगती हैं। मधु ने बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी की थी। जूही चावला के पति जय मेहता हैं। जय मेहता और आनंद शाह कजिन हैं, इस लिहाज से मधु और जूही देवरानी जेठानी हैं।

हेमा मालिनी से भी है रिश्ता
मधु का हेमा मालिनी से भी गहरा रिश्ता है। मधु, हेमा मालिनी की भतीजी हैं। वो अक्सर हेमा मालिनी के घर आती जाती हैं। बता दें कि मधु एक अच्छी डांसर हैं और उनकी मां भी अपने समय की अच्छी डांसर थीं।












Click it and Unblock the Notifications