सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने को देख उड़े लोगों के होश, लुक देखकर कहा- ये तो सबकी छुट्टी कर देगी

Sushmita Sen Daughter Renee: सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

sushmita sen

Sushmita Sen Daughter Renee: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को पिछले कुछ समय पहले ही हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेन लगाया गया था। सुष्मिता सेन ने सर्जरी के बाद इंडस्ट्री में वापसी कर ली है। हाल ही में उन्हें अपनी छोटी बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मुंबई में शॉपिंग करते हुए देखा गया था। अब सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सुष्मिता सेन हैं सिंगल मदर
आपको बता दें कि साल 1996 में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म 'दस्तक' के साथ सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। लोगों को न सिर्फ उनकी एक्टिंग अच्छी लगती थी बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है लेकिन वह सिंगल मदर बनकर गोद ली हुईं दो बेटियों रेने और अलीशा की परवरिश कर रही हैं।

सुष्मिता सेन की बेटे रेने का लुक
सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेडियों को भरपूर सपय देती हैं और उनका पूरा ख्याल रखती हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने उनकी ही तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं। इन दिनों रेने सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रेने की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

रेने की तस्वीरें हुईं वायरल
सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथा अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। वहीं सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर बहुत ही अच्छी फैन फॉलोइंग है। रेने ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। देखें तस्वीर-

सोफे पर बैठकर रेने ने खिंचवाईं तस्वीरें
रेने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में रेने एक सोफे पर बैठकर कैमरे के लिए पोज देतीं नजर आ रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में रेने की मामी चारू असोपा भी नजर आ रही हैं। फोटोज को देखने के बाद से लोग उनकी तारीफ करने में लगे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें आने वाले दिनों की मिस यूनिवर्स का खिताब भी दे दिया है।

शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं रेने
जानकारी के अनुसार सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से एक्टिंग करियर में अपनी शुरुआत कर ली है। 13 मिनट की इस फिल्म में रेने की एक्टिंग की सबने तारीफ की है। खबर है कि रेने जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+