निक्की तंबोली के होंठ देखकर घबरा गए लोग, यूजर्स बोले- ये क्या करा लिया लिप्स का हाल

Nikki Tamboli Video: सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी लिप सर्जरी करवाई है। यही कारण है कि उनके होंठ पहले से काफी ज्यादा सूजे हुए नजर आ रहे हैं।

Nikki Tamboli

Nikki Tamboli Video: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आजकल वह इंडस्ट्री की कई इवेंट्स और पार्टीज में नजर आती हैं। हाल में ही मॉडल और एक्ट्रेस निक्की तंबोली को रेड कलर की ड्रेस में देखा गया था। इस दौरान फैंस ने नोटिस किया कि निक्की का चेहरा काफी बदला बदला सा लग रहा है। ऐसे में निक्की तंबोली के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

निक्की तंबोली का नया लुक
सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी लिप सर्जरी करवाई है। यही कारण है कि उनके होंठ पहले से काफी ज्यादा सूजे हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का दावा है कि निक्की ने लिप पफिंग करवाया है। इस समय सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के इस ग्लैमरस लुक की जमकर चर्चा हो रही है।

निक्की तंबोली ने करवाई लिप सर्जरी
निक्की तंबोली के इस बदले हुए लुक को देख पैपराजी जमकर उनकी तस्वीरें लेने लगे थे। निक्की तंबोली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह रेड ड्रेस में काफी फिट और अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं। इस ड्रेस के साथ निक्की ने न्यूड मेकअप कर रखा था और अपने बाल खुले रखे थे। इस वीडियो को देखने के बाद ही लोगों ने निक्की का बदला लुक नोटिस किया है। लोग दावा कर रहे हैं कि निक्की ने होंठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। देखें वीडियो-

लोगों ने निक्की को देखकर किए ऐसे कमेंट्स
निक्की तंबोली के इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने कमेंट कर निक्की से उनकी लिप सर्जरी के बारे में पूछा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा है- यार ये क्या है...इन्होंने लिप सर्जरी करवा ली है क्या....। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आखिर क्यों लोग लिप सर्जरी करवा लेते हैं...इससे उनका चेहरा ही बिगड़ जाता है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- बिग बॉस में इतनी अच्छी लग रही थीं निक्की। अब सर्जरी के बाद इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आएंगी नजर
आपको बता दें कि निक्की तंबोली जल्द ही बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'कॉकटेल' है। इस गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इससे पहले भी निक्की तंबोली कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+